सरकार के खिलाफ लिखने वाला डॉक्टर आनंद राय दिल्ली से गिरफ्तार

Published On

भोपाल (एजेंसी)। इंदौर के एक अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर आनंद राय को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा डॉ. राय को स्वास्थ्य विभाग ने निलंबित कर उनका मुख्यालय रीवा निर्धारित किया है। सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणियां लिखने और कार्यालय से अनुपस्थित रहने के चलते निलंबित किए गए डॉ. राय का मुख्यालय रीवा निर्धारित किया गया है।

राय को अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत दर्ज मामले में रात गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ एक अधिकारी ने मामला दर्ज करवाया है। राय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और हाल ही में उन्होंने एक भर्ती परीक्षा से संबंधित पेपर लीक होने का आरोप लगाया था। इसी मामले में उनके और एक कांग्रेस नेता के खिलाफ हाल ही में यहां अजाक थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल पुलिस ने यह गिरफ्तारी इसी आपराधिक मामले में कई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts