हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Eid ul-Fitr 2024 : इस समय दिखेगा ईद का चाँद! भारत में इस दिन मनाई जाएगी ईद!

    Eid ul-Fitr 2024
    Eid ul-Fitr 2024 Moon Sighting : नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। सऊदी अरब, यूएई एवं कतर जैसे देशों में कल यानि 10 अप्रैल 2024 को ईद मनाने की घोषणा की गई है। जबकि भारत में यह 10 या 11 अप्रैल 2024 को मनाई जा सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो पूर्ण सूर्य ग्रहण होने के कारण चांद के दीदार करने पर असर पड़ सकता है। रिपोर्टों में भी यह दावा किया गया है कि सूर्य ग्रहण पश्चात अर्धचंद्र नहीं देख सकते, इसलिए, 9 अप्रैल, 2024 तक चांद के दीदार करने में देरी हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार बताया जा रहा है कि अर्धचंद्र के दीदार के एक दिन बाद ही ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाएगा। ईद-उल-फितर या रमजान का त्यौहार ईद रमजान के उपवास महीने के अंत का प्रतीक है। Eid ul-Fitr 2024

    इस दिन इन राज्यों में बैंक रहेंगे बंद

    ईद के अवसर पर भारत में भारतीय रिजर्व बैंक की छुट्टियों की सूची के अनुसार, 11 अप्रैल को विभिन्न राज्यों जैसे चंडीगढ़, सिक्किम, केरल और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर अधिकांश राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। केरल में भी 10 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे। ईद-उल-फितर के संबंध में केंद्रीय रुएत-ए-हिलाल समिति शव्वाल चंद्रमा को देखने के लिए आज इस्लामाबाद में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दुनिया भर में एक ही दिन ईद मनाने की संभावना पर जोर दिया गया। Eid ul-Fitr 2024

    IPL 2024: राजनीति छोड़ने के बाद ‘गंभीर कैक्टस’ ‘गुलाब’ में बदल गया!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here