दिन में 16 घंटें भोजन खाने में बिता देता है हाथी

Elephant spends 16 hours a day eating food
हाथी जमीन पर रहने वाला सबसे बड़ा जानवर है। इनकी एक विशेषता यह है कि यह लेटकर नहीं ब्लकि खड़े होकर ही सोते हैं। एक हाथी पानी की गंध को 4.5 किलोमीटर की दूरी से सूंघ सकता है। वे दिन में बहुत कम सोते हैं। बस ज्यादा से ज्यादा 4 घंटे। हाथी एक एकलौता जानवर है जो कि कूद नहीं सकता और जिसके चार घुटने होते है। हर हाथी की गरज भी हम मनुष्यों की आवाज की तरह भिन्न होती है। अगर किसी हाथी को कोई चोट लगती है तो दूसरा हाथी उसकी सहायता जरूर करता है। अगर किसी झुंड का एक हाथी मर जाए तो सारा झुंड अजीब-अजीब तरह से गरज कर शोक मनाता है। वह साफ सुथरा रहना पसंद करते हैं और हर रोज नहाते हैं और अपनी सूँढ से एक फर्श पर गिरा छोटा सा सिक्का भी उठा सकते हैं। अब तक दुनिया में प्राप्त हुए भिन्न जीवाश्मों से पता चला है कि आज से 5 करोड़ साल पहले हाथियों की करीब 170 प्रजातियां विकसित थी। यह जीवाश्म ऑस्ट्रेलिया और अंर्टाकटिका को छोड़ सभी महाद्वीपों में पाए गए हैं। मादा हाथी हर 4 साल में एक बच्चे को जरूर जन्म देती है। इसका गर्भकाल औसतन 22 महीने तक का होता है। 1 प्रतीशत मामलों में जुड़वा बच्चे जन्म लेते हैं और नव जन्में हाथी की लंम्बाई लगभग 83 सेंटीमीटर और वजन 112 किलो तक का होता है। अफरीकी मादा हाथियों का गर्भकाल 22 महीने का होता है। इतने बड़े कान होने के बावजूद भी हाथी की सुनने की क्षमता कम होती है। अफरीकन हाथीयों के कान भारतीय हाथियों से बड़े होते हैं। आपने हमेशा देखा होगा कि हाथी दिन भर अपने कान हिलाता रहता है, क्या आपने कभी सोचा कि ऐसा क्यों? असल में हाथी अपने विशालकाय शरीर की गर्मी को कानों के जरिये बाहर छोड़ता है। यह काम हाथी के कानों की कोशिकाएं करती हैं। यही कारण है कि अफ्रीका के हाथियों के कान बहुत बड़े होते हैं, क्योंकि वहां गर्मी ज्यादा पड़ती है। उसका जीवन काल औसतन हम मनुष्यों की तरह 70 साल तक का ही होता है और आमतौर पर 6 किलोमीटर प्रति घंटा की रफतार से चलते हैं। हाथी दिन के 16 घंटे सिर्फ खाने में ही बिता देते हैं और लगभग एक दिन में 120 किलो तक भोजन खा जाते हैं। जानवरों में उसका दिमाग सबसे बड़ा होता है। एक हाथी का बच्चा अकसर आराम के लिए अपनी सूँड चूसता है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।