हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More

    कोरोना वॉरियर्स को सेल्यूट कर सेवादारों ने बढ़ाया हौंसला 

    corona warriors

    बैकुंठपुर (सच कहूँ न्यूज)। छत्तीसगढ़ राज्य के ब्लॉक बैकुण्ठपुर की साध-संगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षा पर चलते हुए 70 कोरोना वॉरियर्स को फलों की किट वितरित कर उन्हें सेल्यूट कर हौंसला बढ़ाया। सरकारी अस्पताल के बीएमओ सुरेंद्र पैकरा, डॉक्टर और स्टाफ तथा स्थानीय पुलिस थाने से एसएम दुबे, तहसीलदार भीष्म पटेल, सौरभ द्विवेदी ने डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों द्वारा किए जा रहे इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर गोपाल इन्सां (45 मेंबर), गंगा दयाल इन्सां, शिवचरण, राजेंद्र प्रसाद, भंगीदास अरुण इन्सां, प्रदीप इन्सां, नंदलाल, दामोदर इन्सां, नंदकिशोर इन्सां, ऋषभ इन्सां, विवेक इन्सां, मीना इन्सां, (सुजान बहन), नागवंती इन्सां मौजूद रहे।

    कोरोना काल में 6 योद्धाओं ने किया खून दान

    हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन महिला मोहिनी देवी को प्लेटनस कम होने पर ब्लड बैंक के स्टाफ ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादार प्रिंस पाहवा इन्सां से संपर्क किया। प्रिंस इन्सां ने तुरंत 6 सेवादार मुकेश इन्सां, दीपक, जतिन इन्सां, दीपक इन्सां, भूषण इन्सां, व गुरविंदर सिंह से संपर्क किया। जिसके बाद तुरंत डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने मंगलम ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया। महिला को रक्त मिलने पर उनके परिजनों ने डेरा अनुयायियों को आभार जताया।

     

    कोरोना वॉरियर्स को किया सेल्यूट

    corona warriors

    ब्लॉक गंगवा के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने आर्य नगर के नागरिक हॉस्पिटल में पहुंचकर 60 कोरोना वॉरियर्स को व 30 पुलिस स्टॉफ को फल व काढ़ा वितरित किया। इसके साथ ही सेवादारों ने नींबू पानी भी पिलाया। इस सेवा कार्य में प्रदीप इन्सां, दरवेश इन्सां, अनिल इन्सां, सुनील इन्सां, सुभाष इन्सां, ईश्वर इन्सां, हरिओम इन्सां, राजेश इन्सां, रवि इन्सां सहित अन्य सेवादार शामिल रहे।

    नागपुर की साध-संगत लगातार कर रही कोरोना वॉरियर्स की सेवा

    पूज्य गुरु जी की पावन वचनों पर अमल करते हुए महाराष्ट्र की साध-संगत लगातार कोरोना वॉरियर्स को सेल्यूट कर उनको फलों की कीट व नींबू पानी पिलाने का कार्य जारी है। 25 मेंबर रघुबीर इन्सां ने बताया नागपुर की साध-संगत लगातार 26 दिन से यह सेवा कार्य कर रही है, वह जगह-जगह जाकर पुलिस कर्मियों, डॉक्टरों, एंबुलेंस ड्राइवरों, सफाई कर्मियों व नर्सों को कोविड रोकथाम कीट व फ्रूट वितरित कर रहे हैं,

    corona warriors और उन्हें नींबू पानी पिलाकर उन्हें उनकी इन सराहनीय सेवाओं के लिए उनका हौंसला अफजाई कर रहे हैं, और आज फिर पुलिस कर्मियों को गुरु गोविंद सिंह चौक, दही बाजार, पुलिया चौक पर नींबू पानी पिलाया गया। इस मौके पर भंगीदास संजय इन्सां, 15 मैंबर अमृत इन्सां, रणजीत प्रजापती इन्सां, जिंदर इन्सां, सतविंदर इन्सां, शिमला इन्सां, सुनीता इन्सां, छवि इन्सां, उर्वशी इन्सां मौजूद रही।

    डॉक्टरों व नर्सों को वितरित की फ्रूट

    corona warriors

    अम्बाला सिटी ब्लॉक के शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेल्फेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने मिलकर गांव कंवला की पीएचसी में जाकर वहां पर तैनात डॉक्टरों व नर्सों को फ्रूट किट व शिकंजवी पिलाई। इस अवसर ब्लॉक के जिम्मेदार 15 मेम्बर देवी दयाल ने बताया कि कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित करने का कार्य लगातार ब्लॉक के सेवादारों द्वारा जारी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।