हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश प्रसिद्ध चिंत...

    प्रसिद्ध चिंतक तथा कवि बुद्धदेव दासगुप्ता का निधन, पीएम ने जताया शोक

    Buddhadeb Dasgupta

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध चिंतक तथा कवि बुद्धदेव दासगुप्ता और जाने माने मुक्केबाज डिंको सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने गुरूवार को ट्वीट संदेश में कहा, ‘बुद्धदेव दासगुप्ता के निधन से दुखी हूं। समाज के विभिन्न वर्गों के लिए अलग अलग क्षेत्रों में किया गया उनका कार्य उनकी अलग पहचान बनाता है। वह प्रसिद्ध चिंतक और कवि थे।

    दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों तथा प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति। एक अन्य ट्वीट संदेश में उन्होंने मुक्केबाज डिंको सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘डिंको सिंह खेलों के सुपरस्टार थे। एक असाधारण मुक्केबाज जिन्होंने कई खिताब जीते और मुक्केबाजी की लोकप्रियता बढ़ाने में योगदान दिया। उनके निधन से निराश हूं। उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं। ओम शांति।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।