मेडागास्कर के स्टेडियम में भगदड़ से 15 लोगों की मौत 75 घायल

Published On

मास्को (एजेंसी)

मेडागास्कर की राजधानी अंटानानारिवो के महामासीना स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हुयी भगदड़ में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 75 से अधिक घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने बुधवार को यह खबर दी। ऑरेंज एक्टू मेडागास्कर समाचार पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार स्वतंत्रता दिवस की 59वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुफ्त मनोरंजन उपलब्ध कराया गया था।

इस दौरान भारी संख्या में पहुंचे महमानों में भगदड़ मच गयी। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गयी और 75 से अधिक लोग घायल हो गये। अंटानानारिवो में स्थित महामासीना म्यूनिसिपल स्टेडियम की 22 हजार लोगों की क्षमता है और इसें विभिन्न खेल और वाला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। 19 जनवरी को मेडागास्कर राष्ट्रपति एंड्री राजोइलिना ने इसका उद्घाटन किया था।

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।

About The Author

Related Posts