फिलीपींस में बम विस्फोट 27 की मौत, 77 घायल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

बम विस्फोट की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है

मनीला (एजेंसी)। फिलीपींस के दक्षिण पश्चिमी प्रांत सुलु में स्थित जोलो के गिरजाघर और उसके बाहर रविवार सुबह हुए भीषण बम विस्फोटों में कम से कम 27 लोग मारे गये और 77 अन्य घायल हो गए। स्थानीय मीडिया ने पुलिस के हवाले से यह जानकारी दी है। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि प्रांतक के जोला में स्थित एक लेडी आॅफ माउंट कार्मेल के कैथेड्रल चर्च के अंतर विस्फोट हुआ था। जबकि दूसरा विस्फोट भवन के प्रवेश द्वारा पर हुआ।

इसे पहले की रिपोर्ट में बताया गया था कि विस्फोट में 19 लोगों की मौत हो गयी और 48 घायल हो गए। रपल्लेर न्यूज पोर्टल के अनुसार पुलिस ने विस्फोट में सात जवानों और 20 नागरिकों के मारे जाने की घोषणा की है। स्वायत्ता क्षेत्र मुस्लिम मिंदानाओ के गवर्नर मुजिव हेटमन ने आशंका जतायी है कि यह आतंकवादी हमला है। न्यूज पोर्टल श्री हेटमन के हवाले से कहा, ‘इस समय अटकलें लगाना ठीक नहीं है लेकिन आशंका है कि इस हमले को अंजाम देने में 99 प्रतिशत हाथ आतंकवादियों का है। बम विस्फोट की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Ad Ad

Latest News

हरियाणा रोडवेज की बड़ी सौगात! डबवाली से पोकरण के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू, जानें पूरा रूट और टाइम टेबल
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
Haryana Toll Plaza News: हरियाणा वालों के मिलने जा रही बड़ी खुशखबरी, बंद होने जा रहा ये टोल प्लाजा, जानें सारी डिटेल
पंजाब में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज की मांग बढ़ी, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत ऑर्थोपेडिक उपचारों पर 84 करोड़ रुपये से अधिक खर्च
Punjab Highway News: खुशखबरी, पंजाब के इन गांवों की बदल जाएगी तस्वीर, जल्द होगा नया हाईवे!

Related Posts