इराक में आईएस के हमले में पांच पुलिसकर्मियों की मौत

Published On

बगदाद (एजेंसी)

इराक के उत्तरी प्रांत किरकुक में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकवादियों ने गुरुवार को हमला कर दिया जिसमें एक अधिकारी सहित पांच इराकी पुलिसकर्मी मारे गए। किरकुक प्रांत के एक सुरक्षा सूत्र ने यह जानकारी दी। इराकी पुलिस के मेजर हाशिम सालिह ने बताया कि आईएस के बंदूकधारियों ने तलाश अभियान चला रहे संघीय पुलिस बल के एक दल पर घात लगाकर हमला कर दिया। यह हमला बगदाद से 250 किलोमीटर उत्तर में दाकुक के नजदीक हुआ। सालिह ने बताया कि आईएस के आतंकवादियों ने घात लगाकर अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें एक मेजर समेत पांच पुलिसकर्मी मारे गए। हमला करने के बाद आतंकवादी वहां से फरार हो गए।

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts