विमान नदी में गिरा, 21 यात्री घायल

Published On

घायलों को स्थानीय राहत एवं अग्निशमन दलों ने अस्पतालों में भर्ती कराया

टैलाहसी (एजेंसी)। अमेरिका के फ्लोरिडा में जॉक्सनविले के नजदीक लैंडिंग के दौरान शुक्रवार रात बोइंग विमान 737 फिसलकर सेंट(plane-crashes-2) जॉन्स नदी में जा गिरा जिससे 21 लोग घायल हो गए। विमान पर चालक दल के सदस्यों समेत कुल 143 लोग सवार थे। विमान ने क्यूबा के गुआंटानामो खाड़ी के नौ सेना स्टेशन से फ्लोरिडा से आठ मील दूर स्थित जॉक्सनविले नौ सेना हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। विमान जॉक्सनविले हवाई अड्डे पर उतरते समय नदी में जा गिरी। जॉक्सनविले के शेरिफ कार्यालय की ओर से ट्वीट में कहा गया,‘विमान पर सवार कुल 21 यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

घायलों को स्थानीय राहत एवं अग्निशमन दलों ने अस्पतालों में भर्ती कराया। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। फ्लोरिडा के मेयर लेनी करी ने शनिवार को ट्वीट करके कहा,‘दमकल और राहत कर्मियों ने हमें सूचना दी कि एक चार्टर विमान नदी में गिर गया जिस पर चालक दल के सात सदस्य तथा 136 यात्री सवार थे। कुछ लोग मामली रूप से घायल हुए हैं। कुछ का मौके पर ही इलाज किया गया जबकि जिनको अतिरिक्त इलाज की जरूरत थी उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मेयर ने कहा कि हादसे के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनसे संपर्क करके मदद की पेशकश की थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts