माल्टा की साध-संगत कई जिंदगियां बचाने में बनी मददगार: डॉ. कैरोलिन कासर
15 यूनिट रक्तदान बजाया देश-विदेश में डेरा सच्चा सौदा के मानवता भलाई कार्यों का डंका
Blood Donation माल्टा, (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए माल्टा के पिएता शहर में सोमवार को सेवादारों ने मानवता भलाई कार्यों के तहत एक सराहनीय कदम उठाया। यहां के नेशनल ब्लड डोनेशन सेंटर, सेंट लुक्स स्क्वायर में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों ने एकजुट होकर मरीजों के लिए 15 यूनिट रक्तदान किया। इस सेवा कार्य की ब्लड बैंक के डॉक्टरों और स्टाफ ने जमकर सराहना की। Malta News
इस मौके रक्तदान करने पहुंचे सेवादारों में जगमेल इन्सां, गुरजंट इन्सां, मनोहर इन्सां, मनजीत इन्सां, साहिल इन्सां, दविंदरपाल इन्सां, रवि इन्सां, नितिन इन्सां, दिलराज इन्सां, लकी इन्सां, वरिंदर इन्सां, बलविंदर इन्सां, सुमित इन्सां, संदीप इन्सां व पवित्र इन्सां ने बताया कि रक्तदान करने से उन्हें खुशी का आभास होता है और भविष्य में भी वह लगातार भलाई कार्य करते रहेंगे। Malta News
