सीरिया में अपने हमलों को रोकेगा तुर्की

Published On

अंकारा (एजेंसी)। तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोगोलू ने कहा है कि सीरिया के सुरक्षा बफर क्षेत्र मेें कुर्द बलों की वापसी के लिये तुर्की उत्तरी सीरिया में सैन्य अभियान को रोकेगा। इससे पहले तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्डोगन ने अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेनस के साथ यहां चार घंटे तक बैठक की जिसमे दोनों पक्ष सीरिया में सैन्य अभियान को 120 घंटो तक रोकने पर सहमत हुए।

श्री मेवलुत ने कहा, “ हम पांच दिन तक सीरिया में कोई सैन्य अभियान नहीं चलाएंगे। यह कोई युद्धविराम संधि नहीं है, हमने बस रुकने का निर्णय लिया है। इस दौरान हम कुरदीश सुरक्षा बलों को क्षेत्र से निकल जाने का मौका दे रहे है। हम हालांकि इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखेंगे।”

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts