हमसे जुड़े

Follow us

42.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home न्यूज़ ब्रीफ दो कारों की ट...

    दो कारों की टक्कर से लगी आग, चार की मौत

    Accident

    झालावाड़ (एजेंसी)। राजस्थान में झालावाड़ जिले के रायपुर थाना क्षेत्र में दो कारों के आपस में टकराने के बाद आग लग जाने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। रायपुर थाना प्रभारी मदन ने वीरवार सुबह बताया कि क्षेत्र में झालावाड़-इंदौर राज्य मार्ग पर सुवास पुलिया के पास बुधवार देर शाम लगभग साढ़े सात बजे ये कारें आमने-सामने टकरा गई और इसके बाद इनमें आग लग गई।

    हादसे में मध्यप्रदेश में डूंगर निवासी हरि सिंह उर्फ भूरा बन्ना (23) राजगढ़ जिले में भांगपुरा के भूपेंद्र सिंह (26) एवं नीमच जिले में मनासा निवासी प्रखर व्यास तथा राजस्थान में झालावाड़ जिले में भवानीमंडी क्षेत्र में पांच्याखेड़ी निवासी भानुप्रताप (25) की झुलसने से मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया और हादसे में घायल मध्यप्रदेश के देशराज को कोटा अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत में सुधार है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here