ईरान की अबादान रिफाइनरी में लगी आग, छह झुलसे

Sach Kahoon Desk Picture
Published On
  • रिफाइनरी में आग पर पा लिया गया काबू

  • Fire in Iran’s Abbadan Refinery, Six Scorched

लंदन(एजेंसी)। ईरान के दक्षिण पश्चिमी हिस्से में स्थित बड़े तेल रिफाइनरी में बुधवार की रात में आग लग गयी (Fire in Iran’s Abbadan Refinery, Six Scorched) जिसमें छह लोग झुलस गये।अर्द्ध सरकारी संवाद समिति तस्नीम ने यह जानकारी दी। समिति के मुताबिक घटना से प्रभावित अबादान रिफाइनरी में आग पर काबू पा लिया गया है। तस्नीम के मुताबिक आग लगने के कारण का अभीतक पता नहीं चल सका है। 

तेल के निर्यात पर  नहीं हुआ कोई असर 

Fire in Iran’s Abbadan Refinery, Six Scorched

इस घटना से विश्व में तेल के पांचवें सबसे बड़े निर्यातक ईरान से तेल के निर्यात पर कोई असर नहीं हुआ है। संवाद समिति इस्ना के मुताबिक घायलों में एक की हालत गंभीर है। अबादान तेल रिफाइनरी दक्षिणी तेल समृद्ध खुज़ेस्तान प्रांत में स्थित है जो ईरान की सबसे पुरानी कच्ची प्रसंस्करण रिफाइनरी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts