हमसे जुड़े

Follow us

25.2 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें दक्षिण अफ्रीक...

    दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ ने मचाई तबाही, मरने वालों की संख्या 340 के पार

    flood

    जोहान्सबर्ग (एजेंसी)। दक्षिण अफ्रीका के डरबन शहर और पूर्वी क्वाजुलु-नताल प्रांत में भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 341 तक पहुंच गई है। स्थानीय मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी है। ईएनसीए ब्रॉडकास्टर ने कहा है, बुधवार को यहां बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने इसे आपदा क्षेत्र घोषित किया, जहां सैकड़ों मौतें हो चुकी हैं।

    मीडिया ने पहले 306 मौतें होने की सूचना दी थी, जो अब बढ़कर 341 तक पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका में क्वाजुलु-नताल प्रांत के प्रमुख सिहले जिकलाला ने इस प्राकृतिक आपदा में 40,000 लोगों से अधिक के प्रभावित होने की घोषणा की। क्वाजुलु-नताल में सोमवार रात से भारी बारिश जारी है और इससे आई बाढ़ की वजह से यहां की सड़कें और बुनियादी ढांचे क्षतिग्रस्त हो गई हैं। ईथेक्विनी की नगर पालिका और डरबन शहर को कथित तौर पर सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here