यादगार होगा फिरोजाबाद स्थापना दिवस, कैलाश खेर व अनूप जलोटा समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

फिरोजाबाद। (सच कहूँ न्यूज) चूड़ियों के शहर तथा सुहाग नगरी जैसे नामों से मशहूर फिरोजाबाद जनपद का स्थापना दिवस इस बार कुछ खास अंदाज में मनाया जा रहा है। राष्ट्रीय स्तर के कई कलाकार इस बार इस महोत्सव में अपना जलवा बिखेरने आ रहे हैं । 27 जनवरी से 5 फरवरी 2023 तक आयोजित 10 दिवसीय इस महोत्सव के आयोजन में कई रंगारंग सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बॉलीवुड नाइट में देश के प्रसिद्ध भजन गायक कैलाश खेर ने खुद फिरोजाबाद आने की जानकारी मीडिया से साझा की है। बता दें कि 5 फरवरी 1989 को फिरोजाबाद को तत्कालीन मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने फिरोजाबाद को जनपद का दर्जा दिया था इससे पहले यह शहर आगरा जनपद की तहसील हुआ करता था।

यह भी पढ़ें:– पंजाब में आतंकी लखबीर से जुड़े लोगों के खिलाफ व्यापक छापेमारी

जानकारी के अनुसार आंदोलनकारियों के बड़े संघर्ष के बाद मैनपुरी जनपद की जसराना तथा शिकोहाबाद तहसील तथा आगरा की टूंडला और फिरोजाबाद सदर तहसील मिलाकर जिला बनाया गया था। इस बार जनपद फिरोजाबाद स्थापना दिवस 5 फरवरी को यादगार बनाने एवं जनपद को देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन एवं पर्यटन व संस्कृति विभाग द्वारा पहली बार 27 जनवरी से 5 फरवरी तक फिरोजाबाद महोत्सव शहर के पी डी जैन इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्यता के साथ आयोजित किया जा रहा है।

महोत्सव स्थल पर जर्मन हैंगर का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है, जहां पर 27 जनवरी से अगले 10 दिनों तक दिन-रात अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही 28 जनवरी से 4 फरवरी तक स्कूली बच्चों के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वही एक फरवरी को प्रसिद्ध भजन गायक कैलाश खेर यहां आकर अपनी प्रस्तुति देंगे तथा 31 जनवरी को अनूप जलोटा यहां आ रहे हैं।

इस बारे में डीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश

इस संबंध में जिलाधिकारी रवि रंजन ने महोत्सव की व्यापक सफलता एवं कार्यों में तेजी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी से जल्द से जल्द अधूरे कार्य पूर्ण करने तथा सफाई व्यवस्था को शुद्ध रखने के निर्देश भी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।