हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भारी मात्रा म...

    भारी मात्रा में हथियारों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    Moga News
    Moga News: भारी मात्रा में हथियारों सहित चार आरोपी गिरफ्तार

    छह पिस्टल, सात मैगजीन और 41 जिंदा कारतूस मिले | Moga News

    मोगा (सच कहूँ न्यूज)। Moga News: जिला मोगा में पुलिस ने बड़ी वारदात को नाकाम किया है। मोगा पुलिस ने गांव खुखराना दाना मंडी से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो किसी बड़ी वारदात की फिराक में थे। आरोपियों से पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार भी बरामद किए हैं। आरोपियों से छह पिस्टल, सात मैगजीन और 41 जिंदा कारतूस मिले हैं। चारों एक मारुति कार में सवार थे। पुलिस ने कार को भी कब्जे में लिया है। आरोपियों में दो मोगा जिला के रहने वाले और दो अन्य फिरोजपुर जिला के रहने वाले हैं। Moga News

    मोगा पुलिस एसएसपी अंकुर गुप्ता के बताया कि पुलिस आरोपियों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। मोगा के गांव खुखराना दाना मंडी में एक मारुति कार में सवार चार लोग हैं जो की किसी वारदात को अंजाम देने के लिए वहां आए हुए हैं। इनके पास भारी मात्रा में असलहा भी है। सूचना मिलते ही मोगा सीआईए टीम मौके पर पहुंची। जहां मारुति कार में सवार चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। Moga News

    आरोपियों में सुच्चा सिंह वासी फतेहगढ़ पंजतूर मोगा, जसपाल सिंह वासी फिरोजपुर, सचिन उर्फ भट्टी वासी कुंडे जिला फिरोजपुर, गौतम कुमार वासी सुंदर नगर कोट इसे खां जिला मोगा से 6 पिस्टल, 7 मैगजीन और 41 जिंदा कारतूस बरामद हुए। Moga News

    यह भी पढ़ें:– हाईस्कूल व इण्टर के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here