हमसे जुड़े

Follow us

30.5 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी अनंतनाग में म...

    अनंतनाग में मुठभेड़, चार आतंकवादी ढेर

    Shopian Encounter

    सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू

    अनंतनाग (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में रविवार सुबह सुरक्षाबलों के घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के चार आतंकवादी मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग के वाटरीगाम में आतंकवादियों के छिपे होने की सूचना के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने तड़के संयुक्त रूप से एक घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।

    इस क्षेत्र से बाहर निकलने के सभी निकास मार्गों को बंद कर सुरक्षाबल के जवान घर-घर तलाशी ले रहे थे। सुरक्षाबलों के जवान जब एक विशेष क्षेत्र की तरफ बढ़ रहे थे तो वहां छिपे आतंकवादियों ने उन पर स्वचालित हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।

    • सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई के बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।
    • सूत्रों के मुताबिक इस मुठभेड़ में अब तक चार आतंकवादी मारे गए।
    • मुठभेड़ में मारे गए आतंकवादियों का संबंध लश्कर-ए-तैयबा से बताया जा रहा है।
    • अंतिम रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षाबलों का अभियान जारी थी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।