मुगुरुजा फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में पहुंची

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पेरिस (एजेंसी)। स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिने मुगुरुजा ने शुक्रवार को साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग के चौथे दौर में जगह बना ली। मुगुरुजा ने तीसरे दौर में कजाकिस्तान की युलिया पुतिनत्सेवा को मात देते हुए चौथे दौर में प्रवेश किया। मुगुरुजा ने तीसरे दौर में युलिना को 7-5, 6-2 से मात दी। यह मुकाबला एक घंटे 40 मिनट तक चला। मुगुरुजा ने इस मैच में दो ऐस लगाए। वहीं युलिना एक भी ऐस नहीं लगा पाईं। मुगुरुजा ने 26 विनर्स लगाए जबकि युलिना ने 14 विनर्स लगाए।

पेस-लिप्स्की की जोड़ी हारी

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनके अमेरिका के जोड़ीदार स्कॉट लिप्स्की साल के दूसरे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल वर्ग के दूसरे दौर में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। पेस और लिप्स्की की जोड़ी को स्पेन के डेविड मारेरो और टॉमी रोबेडरे की जोड़ी ने सीधे सेटों में मात देते हुए तीसरे दौर में प्रवेश किया। मोरेरो और रोबेडरे की जोड़ी ने पेस और लिप्स्की की जोड़ी को एक घंटे 31 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6 (7-3), 6-2 से मात दी। पहले सेट में जरूर पेस और लिप्स्की की जोड़ी ने कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई लेकिन दूसरे सेट में वह पूरी तरह से अपनी विपक्षी जोड़ी के दबाव में रहे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts