हमसे जुड़े

Follow us

40.1 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home देश कोरोना टीकाकर...

    कोरोना टीकाकरण पर सरकार विफल : राहुल-प्रियंका

    Corona Period

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कोरोना टीकाकरण में सरकार की रणनीति को विफल बताते हुए बुधवार को कहा कि उसके गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण देश को कोराना टीके और आॅक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है। गांधी ने ट्वीट किया, ‘केन्द्र सरकार की वैक्सीन रणनीति नोटबंदी से कम नहीं। आम जन लाइनों में लगेंगे, धन, स्वास्थ्य एवं जान का नुकसान झेलेंगे और अंत में सिर्फ़ कुछ उद्योगपतियों का फायदा होगा।’

    श्रीमती वाड्रा ने कहा कि सरकार की टीकाकरण को लेकर कोई योजना नहीं है। कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बीच पर्याप्त समय था और सरकार को मालूम था की दूसरी लहर आएगी फिर भी इससे निपटने की रणनीति नहीं बनाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने छह करोड कोरोना वैक्सीन का निर्यात किया है और इसको लेकर खूब प्रचार-प्रसार कर वाह-वाही लूटने का काम किया गया लेकिन अपने देश के लोगों को पर्याप्त टीका उपलब्ध नहीं हो रहा है। कांग्रेस महासचिव ने कोरोना मरीजों के लिए आॅक्सीजन की कमी को लेकर भी सरकार पर हमला किया और कहा कि आॅक्सीजन उत्पादन में भारत दुनिया के प्रमुख देशों में शामिल है फिर भी हमें और इसकी जबरदस्त कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस स्थिति को और सरकार की नाकामी और उसकी विफल रणनीति का परिणाम बताया है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook , और Twitter पर फॉलो करें।