हमसे जुड़े

Follow us

25.9 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी प्रवासी मजदूर...

    प्रवासी मजदूरों की हालत के लिए सरकार जिम्मेदार : राहुल

    Rahul gandhi

    नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शहरों से प्रवासी मजदूरों के भारी पलायन के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया है और सुधार के ठोस कदम उठाने को कहा है। गांधी ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, ‘सरकार इस भयावह हालत की जिम्मेदार है। नागरिकों की ये दशा करना एक बहुत बड़ा अपराध है। आज संकट की घड़ी में हमारे भाइयों और बहनों को कम से कम सम्मान और सहारा तो मिलना ही चाहिए। सरकार जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए ताकि ये एक बड़ी त्रासदी ना बन जाए। गांधी ने अपने ट्वीट के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें सडक पर लोगों की भारी भीड़ जमा है। गौरतलब है कि लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली समेत सभी शहरों से प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने पैतृक स्थानों की ओर चल दिये हैं।

    • दिल्ली समेत सभी शहरों से प्रवासी मजदूर पैदल ही अपने पैतृक स्थानों की ओर चल दिये हैं।
    • इससे जगह जगह भीड़ जमा हो गयी है।