हमसे जुड़े

Follow us

42.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More

    हफ्तार नीत लीबियाई सेना ने इटली के ड्रोन को मार गिराया

    Kaithal News
    सांकेतिक फोटो

    बेंघाजी (एजेंसी)।

    फिल्ड मार्शल खलिफा हफ्तार नीत लीबियाई राष्ट्रीय सेना (एलएनए) ने देश के पश्चिमी हिस्से में इटली के एक मानव रहित वाहन (ड्रोन) को मार गिराने का दावा किया है। एलएनए के प्रवक्ता अहमद मिसमारी ने गुरुवार काे कहा कि एलएनए की वायु सेना ने इटली के ड्रोन को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि एलएनए के सुप्रीम कमांड इस मामले में इटली के जवाब का इंतजार कर रहे हैं कि इसका ड्रोन कैसे लीबियाई हवाई सीमा में घुस गया।

    एलएनए पश्चिमी-आधारित राष्ट्रीय समझौते की लीबिया सरकार (जीएनए) के प्रति वफादार बलों के साथ संघर्ष में लगा हुआ है। दोनों पक्षों के बीच तनाव अप्रैल में बढ़ गया था जब हफ़्तार के नेतृत्व वाली सेना ने जीएनए के प्रति वफादार बलों से त्रिपोली की राजधानी पर कब्जा हासिल करने के लिए आक्रामक अभियान शुरू किया।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।