Hanumangarh Junction Election Results: हनुमानगढ़ जंक्शन के चुनाव परिणाम घोषित, देखें कौन जीता, कौन हारा

कांग्रेस ने 4 वार्डों में दर्ज की जीत

Published On

हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज़ )। पंचायत समिति हनुमानगढ़ जंक्शन के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। घोषित नतीजों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 में से 4 वार्डों पर जीत हासिल की है। वहीं भाजपा, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक-एक वार्ड में जीत दर्ज की है। चुनाव परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस के रत्नेश विजयी रहे। वार्ड नंबर 2 में RLP की सुनीता ने जीत हासिल की। वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस के विजय सिंह और वार्ड नंबर 4 से कांग्रेस की मंजू ने बाजी मारी।

इसी तरह वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस की माया रानी ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर 6 से भाजपा के अक्षय विजयी रहे। वार्ड नंबर 7 में माकपा के रघुवीर वर्मा ने जीत हासिल की। इन परिणामों के साथ हनुमानगढ़ जंक्शन पंचायत समिति के इन सात वार्डों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

वार्डवार विजेताओं की सूची

  • वार्ड 1 से कांग्रेस के रत्नेश विजयी
  • वार्ड 2 से RLP की सुनीता विजयी
  • वार्ड 3 से कांग्रेस के विजय सिंह विजयी
  • वार्ड 4 से कांग्रेस की मंजू विजयी
  • वार्ड 5 से कांग्रेस की माया रानी विजयी
  • वार्ड 6 से भाजपा के अक्षय विजयी
  • वार्ड 7 से माकपा के रघुवीर वर्मा विजयी

About The Author

Comments

Post Comment

Related Posts