Haryana IPS HPS Transfers: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

transfers in Haryana sachkahoon
Transfers

हरियाणा में 136 एचपीएस अफसरों का ट्रांसफर

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने 136 एचपीएस अफसरों का ट्रांसफर कर दिया। प्रदेश के लगभग हर जिले के डीएसपी-एएसपी को यहां से वहां किया गया है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत के एसीपी क्राइम का भी लिस्ट में नाम शामिल है। कई जिलों के एसटीएफ डीएसपी बदले हैं तो वहीं सरसा से 4 डीएसपी का ट्रांसफर हुआ है। हरियाणा में इस साल होने वाले नगर निगम चुनावों को देखते हुए कानून व्यवस्था को लेकर ये बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।