Haryana & punjab weather Today: सावधानी जरूरी है…दिन में गर्मी और रात को सताएगी आंधी-बारिश

Punjab Weather
Punjab Weather सावधानी जरूरी है...दिन में गर्मी और रात को सताएगी आंधी-बारिश

रात्रि के न्यूनतम तापमान में भी होगी बढ़ोतरी

सच कहूँ/संदीप सिंहमार।
हिसार। Haryana & Punjab Weather Today: इस बार मौसम पर जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिखाई दे रहा है। एक ही दिन में मौसम विभाग को 3-4 मौसम अपडेट जारी करने पड़ रहे हैं। हरियाणा में राजस्थान को लेकर अब मौसम विभाग का नया अपडेट आया है। दिन में गर्मी पड़ने के साथ-साथ अब रात को भी तेज अंधड़ का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आंधी आने के बाद मौसम में अक्सर बदलाव आता है, वह गर्मी कम होती है। इस बार मौसम खुद जलवायु परिवर्तन की चपेट में है। जिसका जिम्मेदार भी इंसान खुद है। दरअसल चेक भौगोलिक प्रक्रिया है। जिसके तहत ज्यादा दबाव क्षेत्र से हवा कम दबाव क्षेत्र की ओर चलती है। punjab weather

यही एक वजह है कि राजस्थान में कम दबाव का क्षेत्र बनने से रात्रि को हवा इस और चल पड़ती है और यही तेज हवा अंदर का रूप धारण कर लेती है। हरियाणा व राजस्थान में आंधी आने से लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक तरफ जहां पेड़ बिजली के खंभे रास्तों पर गिर जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर बिजली का ब्लैकआउट होने का डर सताता रहता है। आगामी दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। हरियाणा के साथ लगते पंजाब के जिलों में अभी इसका असर देखने को मिलेगा। लेकिन हिमाचल के साथ लगते जिलों में तेज हवाओं का असर कम रहेगा। क्योंकि वर्तमान में हिमाचल में ज्यादा ऊंचाई के क्षेत्रों में भी एक कम दबाव का क्षेत्र बन जाता है लेकिन उसका असर हरियाणा व पंजाब में कम रहता है।

आगामी दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। | punjab weather

देर रात आए अंधड़ के बाद हुई हल्की बूंदाबांदी के बावजूद भी हरियाणा राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में गर्मी का सितम जारी है। हालांकि हरियाणा के पंचकूला व कुरुक्षेत्र में मध्यम स्तर की बारिश होने के कारण मौसम थोड़ा खुशनुमा जरूर बना हुआ है। लेकिन शेष जिलों में वीरवार की अपेक्षा ज्यादा गर्मी है। गर्मी के सितम का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि 10 बजे ही अधिकतर स्थानों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया। हरियाणा के हिसार जिले में तो राजस्थान के साथ लगते क्षेत्रों में 10 बजे से पहले का अधिकतम तापमान भी 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम के यह आंकड़े चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किए हैं। आमतौर पर जब भी आंधी या तूफान आता है तो उसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है। लेकिन इस बार जलवायु परिवर्तन का असर साफ दिखाई दे रहा है। जिसकी वजह से अंधड़ व बूंदाबांदी के बावजूद भी अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले 2 दिनों में गर्मी का टेंपरेचर में और अधिक बढ़ोतरी होगी। Weather Today

…फिर एक्शन में दिखाई दिए गब्बर अनिल विज

कल के बाद परिवर्तनशील होगा मौसम | punjab weather

हरियाणा,राजस्थान व दिल्ली एनसीआर के क्षेत्रों में 10 जून तक मौसम खुश्क बना रहेगा। इसके बाद 11 जून को मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान अधिकतर क्षेत्रों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि वर्तमान में भी हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का क्षेत्र बना हुआ है। लेकिन उसकी ऊंचाई ज्यादा होने के कारण उसका प्रभाव हरियाणा, राजस्थान व दिल्ली एनसीआर में कम देखने को मिलेगा। यही एक वजह है कि इन राज्यों में अगले 3 दिनों तक गर्मी का प्रकोप बना रहेगा इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान व रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

भारत मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में उठे बिपरजॉय चक्रवात का भी असर देखने को मिलेगा। इस चक्रवात की वजह से मौसम विभाग ने कर्नाटक,गोवा और महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है। लेकिन उसकी 100 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से लेकर 170 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार का असर इन राज्यों में देखने को मिलेगा। हालांकि अभी यह चक्रवात भारत के तटीय क्षेत्रों से करीब 900 किलोमीटर दूर है। यह चक्रवाती तूफान मॉनसून की गति को धीमा जरूर कर सकता है।

अभी बढ़ेगा तापमान पर नहीं चलेंगी लू | punjab weather

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को सूर्य देव ने सुबह होते ही अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। सुबह बजे का तापमान भी 39.6 डिग्री से ऊपर रहा। हालांकि इस दौरान दिन के अधिकतम तापमान में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। क्योंकि मौसम विभाग अधिकतम तापमान को सांय काल 5:30 बजे अपनी वैद्यशाला में दर्ज करता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शुक्रवार को साढ़े 10 घंटे के करीब सूरज की चमक बनी रहेगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान में तो बढ़ोतरी होगी लेकिन हीटवेव नहीं चलेंगी।

देरी से पहुंचने वाले मॉनसून का नहीं पड़ेगा खास असर | punjab weather

लोगों के मन में खासकर किसानों के मन में यह डर बैठा हुआ है कि इस बार मॉनसून देरी से आ रहा है। पर दक्षिण पश्चिम मानसून के देरी से पहुंचने का इस बार बारिश पर कोई खास असर दिखाई नहीं देगा बल्कि बारिश पहले की तरह सामान्य ही रहेगी। इतिहास गवाह है कि जब-जब मॉनसून की लेट एंट्री हुई है। तब-तब देशभर में अच्छी बरसात हुई है। देश आजाद होने के बाद अब तक 11 बार मानसून देरी से आया। 7 जून के बाद आने वाले मानसून के दौरान सामान्य स्थित 10 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई। वर्ष 1983 में दक्षिण पश्चिम मानसून केरल के तट पर 13 जून को पहुंचा था। उस वक्त भी देश में सामान्य बारिश हुई थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस बार भी देरी से आए मॉनसून की वजह से बारिश पर आधारित रहने वाले किसानों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

10 जून तक खुश्क रहेगा मौसम | punjab weather

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं मौसम वैज्ञानिक डॉ मदनलाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में 8 से 10 जून के बीच मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी 10 जून की रात से व 11 जून को मौसम में एक बार फिर बदलाव आएगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। इस दौरान अधिकतर स्थानों पर तेज हवाओं के साथ व गलत चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होगी। कहीं-कहीं पर मध्यम स्तर से लेकर तेज बारिश भी हो सकती है। बीच-बीच में रात्रि के वक्त अंधड़ चलने की संभावना भी बनी रहेगी

पंजाब में अगले 5 दिनों में बारिश की संभावना | punjab weather

उत्तराखंड पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बना हुआ है। जिसकी वजह से अगले 5 दिनों में पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है. 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी।