हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हाईकोर्ट ने द...

    हाईकोर्ट ने दिल्ली दंगों के आरोपी तन्हा को अंतरिम जमानत दी

    Delhi News
    Sanketik Photo

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली दंगों के आरोपी आसिफ इकबाल तन्हा को बीए की परीक्षा में उसके तीन छूटे हुए पेपरों को देने के लिए अंतरिम हिरासत पर जमानत दी है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल और न्यायमूति अनूप जयराम भामबानी की एकल खंड पीठ ने चार जून को एक आदेश में दिल्ली दंगों के आरोपी तन्हा को 13 से 26 जून तक अंतरिम जमानत दी है। खंडपीड ने कहा आरोपी तन्हा जमानत अवधि के दौरान इस दी गयी सुविधा के दौरान दो जेल प्रहरियों की हिरासत में रहेगा और इस पर आने वाला खर्च वह वहन करेगा। वह एक लैपटॉप और एक मोबाइल फोन की भी व्यवस्था करेगा जो उक्त अवधि की समाप्ति पर फोरेंसिक आॅडिट के लिए विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सेल) को सौंपा जाएगा।

    आरोपी स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करेगा: कोर्ट

    अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जमानत की अवधि को जेल में एक विचाराधीन अवधि के तौर पर माना जाएगा और यह भी कहा कि अंतरिम जमानत पर बाहर जाने वाला आवेदक किसी भी तरह से दी गई स्वतंत्रता का दुरुपयोग नहीं करेगा। आरोपी तन्हा दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ द्वारा जांच की गई मुख्य साजिश के मामले में मुकदमे का सामना कर रहा है। वह जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में फारसी विषय से बीए-आॅनर्स कर रहा है और अपने छूटे हुए पेपरों को देने के लिए उसने दो सप्ताह के लिए अंतरिम जमानत के लिए आवेदन किया था।

    तन्हा को 50, 000 रुपये जमा करने का निर्देश

    तन्हा को अग्रिम रूप से संबंधित जेल अधीक्षक के पास 10 जून को या उससे पहले 50, 000 रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया है और खर्च के बाद बची हुई बाकी राशि को उसे वापस कर दिया जाएगा। उच्च न्यायालय ने उसकी इस अंतरिम जमानत के दौरान उसके रिश्तेदारों को उससे मिलने पर भी रोक लगा दी है। उसे हालांकि अंतरिम जमानत अवधि शुरू होने से पहले ही उसकी अध्ययन सामग्री उपलब्ध करा दी जाएगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।