हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पावन अवतार मा...

    पावन अवतार माह की खुशी, जरूरतमंद बच्चों को भोजन करवा कर मनाई

    Avatar month

    चंडीगढ़ (अनिल कक्कड़/राजेश कुमार)। पूज्य परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह के आगाज की खुशी चंडीगढ़ में युवा डेरा श्रधालुओं ने जरूरतमंद बच्चों को खाना खिला कर मनाई। मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक चंडीगढ़ के नितिन इंसां व रजत गर्ग ने पावन अवतार महीने के आगाज की खुशी में आशियाना चाइल्ड होम, सेक्टर 16, पंचकुला में रह रहे अनाथ बच्चों को खाना खिलाया।

    इस दौरान बच्चों को जूस, केक व अन्य खाने का सामान वितरित किया गया। वहीं प्रेमी नितिन इंसां ने बताया कि पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इंसां की पावन प्रेरणा पर चलते हुए उन्होंने अनाथ बच्चों को खनव खिलाया। नितिन ने कहा कि पूज्य परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में जरूरतमंदो की की गई मदद सुकून देती है। और पूज्य गुरु जी ने हर खुशी-गमी के मौके पर जरूरतमंदों की मदद की शिक्षा दी है जिससे साध-संगत तन-मन-धन से जरूरतमंदों की मदद कर रही है।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।