हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home देश शहीद अधिकारी ...

    शहीद अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर प्रज्ञा ठाकुर ने दिया विवादित बयान

    I said, you will be annihilated: Pragya Thakur
    Pragya Thakur

    मैंने कहा, तेरा सर्वनाश होगा : प्रज्ञा ठाकुर

    भोपाल (एजेंसी)। भोपाल संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के महाराष्ट्र के शहीद एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर दिए गए बयान को लेकर विवाद शुरू हो गया है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का इस संबंध में वीडियो आज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वे महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के तत्कालीन प्रमुख एवं मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हुए अधिकारी हेमंत करकरे को लेकर बोल रही हैं। प्रज्ञा ठाकुर एक दशक से अधिक समय पहले महाराष्ट्र के मालेगांव विस्फोट मामले में महाराष्ट्र एटीएस की हिरासत में काफी समय तक रही हैं।

    उस समय करकरे ने भी उनसे रिमांड के दौरान पूछताछ की थी। बुधवार को यहां भोपाल से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से ही वे हिरासत में उनसे हुयी पूछताछ को लेकर काफी बयान दे रही हैं। इसी कड़ी में वीरवार देर शाम उन्होंने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कहा कि करकरे ने पूछताछ के दौरान उन्हें काफी परेशान किया था, इसलिए उन्होंने उनसे कहा था कि ‘तेरा सर्वनाश होगा।’

     

     

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।