हमसे जुड़े

Follow us

33.7 C
Chandigarh
Monday, April 13, 2026
More
    Home देश बड़ी उम्र में ...

    बड़ी उम्र में बड़ी उपलब्धि: इलमचंद इन्सां ने फिर जीते तीन स्वर्ण पदक

    स्टेट मॉस्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। रुहानी प्रेरणा व दृढ़ विश्वास के साथ इंसान हर मंजिल फतेह कर सकता है। यह सिद्ध कर दिखाया है 90 वर्षीय इल्म चंद इन्सां ने। जिन्होंने बुढ़ापा व बिमारियों को मात देते हुए खेल प्रतियोगिताओं में एक बार फिर अपना लोहा मनवाया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की मेहर से इलमचन्द इन्सां ने फिर 3 गोल्ड हासिल किए। 30वीं हरियाणा स्टेट मॉस्टर्स एथलेटिक्स चैम्पियनशिप भिवानी (हरियाणा) में 26-27 मार्च 2022 में आयोजित की गई जिसमें इलमचन्द इन्सां को तीन प्रतियोगिता मिली तो उन्होंने तीनों में ही गोल्ड मेडल 80 वर्ष वालों में जीत कर स्टेडियम में वाहवाही लूटी।

    उन्होंने हाई जम्प में अपना पिछला रिकार्ड कायम रखा लेकिन ट्रिपल जम्प में भी पदक हासिल किया। इसके बाद पोल वाल्ट में 70 वर्ष वालों को भी मात देते हुए एक ओर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। बता दें कि उन्हें भारत सरकार का वयोश्रेष्ट सम्मान पुरष्कार भी स्पोर्ट्स तथा एडवेन्चर भी मिला है जिसमें 2.50 लाख रुपए नकद, प्रशस्ति पत्र, शील्ड और शानदार ट्रॉफी से महामहीम उपराष्टÑपति एम वेंकेइया नायडू से दिल्ली में 1 अक्तूबर 2021 को सम्मानित किया गया था। ये सभी उपलब्धियों का श्रेय उन्होंने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं को दिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here