IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मैच कल

Published On

नागपुर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का आखिरी मैच रविवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया सीरीज को पहले ही 3-1 से जीत चुकी है। इसलिए अब उसकी कोशिश आखिरी वनडे जीतकर ऑस्ट्रेलिया को सबसे खराब यादों के साथ विदा कराने की होगी। वहीं मेहमान टीम चाहेगी कि वो चौथे वनडे की तरह ही आखिरी मैच को जीतकर भारत को अबतक की सबसे बड़ी जीत हासिल करने से रोक सके।

दोबारा नंबर वन बनने का मौका

आखिरी वनडे जीतने के साथ ही भारतीय टीम एकबार फिर वनडे की नंबर वन टीम बन सकती है। 24 सितंबर को इंदौर वनडे को जीतकर भारतीय टीम वनडे रैंकिंग में नंबर वन बनी थी, लेकिन चार दिन बाद ही बेंगलुरु वनडे में मिली हार के बाद वो फिर दूसरे नंबर पर आ गई।ICC वनडे रैंकिंग में फिलहाल साउथ अफ्रीका 119 रेटिंग प्वॉइंट के साथ नंबर एक पोजिशन पर है। वहीं टीम इंडिया भी इतने ही प्वॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया अगर आखिरी वनडे में ऑस्ट्रेलिया को हरा देती है तो उसके 120 प्वॉइंट्स हो जाएंगे और वो एकबार फिर ICC वनडे रैंकिंग में नंबर वन टीम बन जाएगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम नागपुर वनडे जीत जाती है तो वो 116 अंकों के साथ तीसरे नंबर ही रहेगी और उसे रैंकिंग में कोई फायदा नहीं मिलेगा।

About The Author

Comments

Post Comment

Follow Sach Kahoon HIndi on Google News

Latest News

Related Posts