हमसे जुड़े

Follow us

37.7 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    Pakistan: पाकिस्तान से आई बड़ी अच्छी खबर! आपके लिए जानना जरुरी

    Pakistan News
    Pakistan: पाकिस्तान से आई बड़ी अच्छी खबर! आपके लिए जानना जरुरी

    23 अप्रैल से कब्जे में भारत के अगवा बीएसएफ जवान को लौटाया

    Pakistan returns kidnapped BSF jawan: नई दिल्ली। पाकिस्तान ने भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्णम कुमार शॉ को रिहा कर दिया है। वे बुधवार को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौटे। बीएसएफ ने उनके सुरक्षित लौटने की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, 23 अप्रैल को वे अनजाने में पाकिस्तान की सीमा में प्रवेश कर गए थे और तभी से पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में थे। भारत और पाकिस्तान के सैन्य अधिकारियों के बीच उच्च स्तरीय चर्चा के बाद पाकिस्तान ने 14 मई को उन्हें भारत के हवाले किया। Pakistan News

    पूर्णम शॉ की गिरफ्तारी उस समय हुई जब एक दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में आतंकी हमला हुआ था। इस घटना ने भारत और पाकिस्तान के बीच पहले से चल रहे तनाव को और गहरा कर दिया था। जवान की रिहाई के लिए भारत सरकार ने पाकिस्तान से संपर्क किया और सैन्य वार्ता के माध्यम से समाधान निकाला गया। रिहाई के बाद, बीएसएफ अधिकारी उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले गए हैं। जांच पूर्ण होने के पश्चात उन्हें उनके घर भेजा जाएगा।

    बीएसएफ द्वारा भरोसा दिए जाने पर ही पत्नी अपने घर लौटीं

    इस दौरान उनकी पत्नी रजनी, जो गर्भवती हैं, बेहद चिंतित थीं। जैसे ही उन्हें पति के पाकिस्तान के कब्जे में होने की सूचना मिली, वे सीधे वाघा-अटारी सीमा पर पहुंच गईं और जब तक उनके पति की सुरक्षित वापसी की पुष्टि नहीं हुई, तब तक वहीं डटी रहीं। बीएसएफ द्वारा भरोसा दिए जाने पर ही वे अपने घर लौटीं। अब जब पूर्णम कुमार सकुशल लौट आए हैं, उनकी पत्नी ने भारत सरकार और सेना के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास जताया कि देश अपने जवानों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखता है।

    घटना की शुरुआत 23 अप्रैल को फिरोजपुर जिले के ममदोट क्षेत्र के पास हुई, जब किसान गेहूं की कटाई के लिए खेतों में काम कर रहे थे। बीएसएफ के दो जवान किसानों की निगरानी के लिए उनके साथ सीमा पार खेतों तक गए थे। गर्मी के कारण पूर्णम कुमार शॉ पास के एक पेड़ की छांव में बैठ गए। दुर्भाग्यवश, वह स्थान पाकिस्तान की सीमा में था। एक पाकिस्तानी किसान ने उन्हें देखकर रेंजर्स को सूचना दी, जिसके बाद पाकिस्तानी सुरक्षा बल वहां पहुँचे और जवान को हिरासत में ले लिया। उनकी राइफल भी जब्त कर ली गई।

    इस घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी सक्रिय हो गए और तुरंत संबंधित चौकी पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू की। अंततः दोनों देशों के अधिकारियों के बीच संवाद और समझौते के पश्चात जवान को सुरक्षित लौटाया गया, जिससे उनके परिजनों और समस्त देशवासियों को राहत मिली। Pakistan News

    Arunachal Pradesh Dispute: अब चीन ने दिखाई चालबाज़ी, भारत ने दिया जवाब!