हमसे जुड़े

Follow us

29.2 C
Chandigarh
Thursday, April 16, 2026
More
    Home खेल भारत ने जीते ...

    भारत ने जीते दो स्वर्ण और तीन रजत

    Archery

    दुबई। भारत ने सातवीं फाजा पैरा तीरंदाजी विश्व रैंकिंग चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और तीन रजत पदक जीत लिए। प्रतियोगिता के अंतिम दिन राकेश कुमार ने हमवतन श्याम सुन्दर स्वामीको 143-135 से हराकर कम्पाउंड पुरुष ओपन वर्ग का स्वर्ण पदक जीता। स्वामी को रजत मिला। अंतिम दिन का एक अन्य रजत ज्योति बालियान ने जीता। ज्योति को रूस की स्टेपानिदा अर्ताखिनोवा ने 130-128 से नजदीकी मुकाबले में हराया। इससे पहले हरविंदर सिंह और पूजा ने मिश्रित स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता था। भारत पदक तालिका में तुर्की और रूस के बाद तीसरे स्थान पर रहा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।