महंगाई की मार: आज फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कई जगह 100 के पार

Petrol and Diesel

पेट्रोल दिल्ली में 99.86 रुपए प्रति लीटर पर

नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के दाम बढ़ाए जिससे दिल्ली और कोलकाता में इसके दाम सौ रुपए प्रति लीटर के बेहद करीब पहुँच गए। मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल पहले ही इस स्तर के पार निकल चुका है। वहीं, डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल 39 पैसे तक महँगा हुआ। अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 35 पैसे बढ़कर 99.86 रुपए प्रति लीटर के अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुँच गई।

डीजल 89.36 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर रहा। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का मौजूदा सिलसिला 04 मई को शुरू हुआ था। दिल्ली में मई और जून में पेट्रोल 8.41 रुपए और डीजल 8.45 रुपए महँगा हुआ था। जुलाई में पेट्रोल की कीमत 1.05 रुपए और डीजल की 18 पैसे प्रति लीटर बढ़ चुकी है। मुंबई में पेट्रोल 34 पैसे महँगा होकर 105.92 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया। डीजल 96.91 रुपए प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा।

कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे महँगा

चेन्नई में पेट्रोल 31 पैसे महँगा होकर 100.75 रुपए प्रति लीटर के भाव बिका। डीजल बिना किसी बदलाव के 93.91 रुपए प्रति लीटर पर रहा। कोलकाता में पेट्रोल 39 पैसे महँगा होकर 99.84 रुपए प्रति लीटर पर पहुँच गया। वहाँ, एक लीटर डीजल की कीमत 92.27 रुपए प्रति लीटर पर टिकी रही। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की रोजाना समीक्षा होती है और उसके आधार पर हर दिन सुबह छह बजे से नयी कीमतें लागू की जाती हैं।

देश के चार महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

    शहर                      पेट्रोल                        डीजल 

  • दिल्ली                     99.86                     89.36
  • मुंबई                      105.92                    96.91
  • चेन्नई                    100.75                     93.91
  • कोलकाता                 99.84                      92.27

ज्यादा टैक्स की वजह से बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

तेल कंपनियों के अधिकारी वैश्विक तेल बाजारों में विकास के लिए ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि का श्रेय देते हैं, जहां पिछले कुछ महीनों से उत्पाद और कच्चे तेल की कीमतें महामारी की धीमी गति के बीच मांग में वृद्धि के साथ मजबूती से उपर चढ़ रही हैं। हालांकि, भारत में ईंधन की खुदरा कीमतों पर एक करीब से नजर डालने से एक तस्वीर मिलती है कि यह उच्च स्तर के कर हैं जो ईंधन की दरों को ऐसे समय में भी ज्यादा रखते हैं, जब वैश्विक तेल की कीमतें स्थिर होती हैं।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।