बस पलटने से 10 की मौत, 30 घायल

Published On

केप टाउन (एजेंसी)। दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन (Cape Town) शहर में वीरवार सुबह एक बस पलट जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए।

वेस्ट केप के यातायात प्रमुख केन्नी अफ्रीका ने बताया कि यह हादसा स्थानीय समयानुसार रात करीब दो बजे हुआ। बस शहर के पूर्वी इलाके की ओर जा रही थी। इस दौरान कारू क्षेत्र के ब्यूफोर्ट वेस्ट में चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और बस पलट गयी।

उन्होंने कहा कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती कि चालक नींद में था। उल्लेखनीय है कि आधुनिक सड़क नेटवर्क होने के बावजूद इस देश में हर साल बड़ी संख्या में सड़क हादसों में लोग मारे जाते हैं। पिछले साल सड़क दुर्घटनाओं में 14 हजार से अधिक लोगों की मौत हुयी थी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

 

About The Author

Related Posts