अमेरिका के वाशिंगटन में गोलीबारी, एक की मौत, आठ घायल

Published On

वाशिंगटन। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डी सी के उत्तर-पश्चिम इलाके में गोलीबारी की एक घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और आठ अन्य घायल हो गए। वाशिंगटन पुलिस की एक प्रवक्ता ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा, “ गोलीबारी की इस घटना में नौ लोग पीड़ित हुए हैं। हम इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कितने लोगों को गोलियां लगी हैं।” इस हादसे के सभी पीड़ित वयस्क हैं। हादसे में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गयी है।

Murder in Bulandshahr

पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक घटनास्थल से गाड़ी चलाकर फरार हुए तीन अफ्रीकी-अमेरिकी पुरुषों की तलाश की जा रही है। यह तीनों घटनास्थल से तुरंत फरार हो गए थे। गोलीबारी की यह घटना वाशिंगटन डी सी के कोलंबिया हाइट्स में 14 स्ट्रीट और स्प्रिंग रोड क्षेत्र में रविवार दोपहर हुई।

 

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts