जर्मनी ने पुर्तगाल में अपने नागरिकों की मौत की पुष्टि की

Published On

बर्लिन (एजेंसी)। जर्मनी के विदेश मंत्रालय ने पुर्तगाल के मडेइरा द्वीप में बुधवार को हुई बस दुर्घटना में जर्मनी के नागरिकों की मौत की पुष्टि की है। विदेश मंत्रालय ने देर बुधवार को ट्विटर पर लिखा, ‘पुर्तगाल के मडेइरा द्वीप में हुई बस दुर्घटना के बारे में जानकार हमें गहरा दुख हुआ है। दुर्भाग्य से इस दुर्घटना के शिकार हुए लोग जर्मनी के नागरिक थे। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार और उनके दोस्तों के प्रति हमारी संवेदना है। मंत्रालय ने दुर्घटना से प्रभावित लोगों के परिवारों की मदद के लिए एक हॉटलाइन फोन नंबर भी प्रकाशित किया है। उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल के मडेइरा द्वीप में बुधवार को स्थानीय समय के अनुसार शाम साढ़े छह बजे एक पर्यटक बस दुर्घनानाग्रस्त हो गई, जिसके कारण जर्मनी के 28 नागरिकों की मौत हो गयी। मरने वालों में 11 पुरुष तथा 17 महिलाएं शामिल हैं।

 

 

 

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts