Junction Government Hospital

Government Hospital News: राजकीय चिकित्सालय में मरीजों की लंबी कतारों से परेशानी

जंक्शन में लाल चौक के नजदीक स्थित राजकीय चिकित्सालय में मरीजों की बढ़ती संख्या के बीच ओपीडी पंजीकरण और दवा वितरण के लिए अतिरिक्त काउंटर शुरू करने की मांग उठी है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता सुशील बहल के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने गुरुवार को जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव को ज्ञापन सौंपकर मरीजों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था करवाने की मांग की।
स्वास्थ्य  राजस्थान  राज्य