हमसे जुड़े

Follow us

32.2 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home देश बच्चे विदेश म...

    बच्चे विदेश में बस गए और माँ अपने देश में मानसिक संतुलन खो बैठी! केसरीसिंहपुर के सेवादार राजेंद्र इन्सां ने दिखाई इंसानियत

    Sri Ganganagar News
    बच्चे विदेश में बस गए और माँ अपने देश में मानसिक संतुलन खो बैठी! केसरीसिंहपुर के सेवादार राजेंद्र इन्सां ने दिखाई इंसानियत

    केसरीसिंहपुर (बाबूलाल)। भटिंडा तहसील के एक गांव निवासी महिला के दोनों बच्चे विदेश में सैटल हो गए तो अकेली मां मानसिक रूप से परेशान हो गई। 2 अक्टूबर को घर से रिश्तेदारी में जाने के लिए निकली महिला राह भटक गई और अंजान महिला के साथ केसरीसिंहपुर पहुंच गई। भारत पाक सीमा से सटे केसरीसिंहपुर के बस स्टैंड पर वह अकेली बदहवास खड़ी थी तो किसी ने इसकी सूचना डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों को दे दी। सेवादार राजेंद्र इन्सां ने बस स्टैंड जाकर महिला को संभाला और अपने घर ले आया। Sri Ganganagar News

    अपने को सुरक्षित माहौल में पाकर महिला ने अपने परिजनों के बारे में बताया जिस पर आज परिजन केसरीसिंहपुर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के बाद महिला को अपने साथ ले गए । महिला के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व सेवादार राजेंद्र इन्सां का आभार जताया। राजेन्द्र इन्सां ने बताया कि सुखविंदर कौर नामक महिला भटिंडा जिला के एक गांव की रहने वाली है। इसके दोनों बेटे काम के सिलसिले में विदेश में सैटल हो गए हैं। छोटा बेटा अभी डेढ़ साल पहले ही विदेश गया है। पति किसान है। अकेली सुखविंदर कौर बैठे बैठे सोचती रहती और इसी सोच में वह मानसिक रोगी बन गई।

    बीते दो अक्टूबर को महिला घर से निकली और राह भटक गई

    बीते दो अक्टूबर को महिला अपने भाई के पास सरदूलगढ़ जाने के लिए घर से निकली और राह भटक गई। बस में मिली एक महिला के साथ किसी माध्यम से केसरीसिंहपुर पहुंच गई। जहां बस स्टैंड पर यह महिला बस से उतर गई या उतार दी गई। बस स्टैंड पर अकेली बदहवास खड़ी इस महिला की जानकारी राजेंद्र इन्सां को मिली जिस पर राजेंद्र तुरंत बस स्टैंड पहुंचा और महिला को अपने घर ले आया। महिला को डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाई गई सेवा मुहिम के बारे में बताया और पूज्य गुरू जी का स्वरूप दिखाया।

    अपने को सुरक्षित समझ महिला शांत हुई और अपने परिवार के बारे में बताया। जिस पर राजेंद्र इन्सां ने पहले पुलिस को सूचना दी तत्पश्चात साध संगत के सहयोग व मोबाइल पर संपर्क कर परिजनों को महिला के केसरीसिंहपुर में होने की जानकारी दी। महिला को सुरक्षित पाकर परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए महिला को संभालने व अगले दिन ले जाने की बात कही। जिस पर राजेंद्र सिंह ने अपने को डेरा सच्चा सौदा का सेवादार बताया तो वे निश्चित हो गए। शुक्रवार को पति कुलदीप सिंह (पति), भाई जसविन्द्र सिंह व बहनोई जसपिन्द्र सिंह केसरीसिंहपुर पहुंच गए। राजेन्द्र इन्सां ने पुलिस केसरीसिंहपुर के मार्फत महिला को पूज्य गुरु जी की शिक्षाओं के अनुसार परिजनों को सौंप दिया। Sri Ganganagar News