हमसे जुड़े

Follow us

25.4 C
Chandigarh
Wednesday, February 25, 2026
More
    Home देश श्रीनगर मुठभे...

    श्रीनगर मुठभेड़ में लश्कर का शीर्ष कमांडर ढेर

    Two terrorists killed in Kashmir

    खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों ने शुरू किया कासो

    श्रीनगर (एजेंसी)। सुरक्षाबलों ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक शीर्ष कमांडर (Lashkar top commander) को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना पर सुरक्षा बलों ने सोमवार को मालरू इलाके में संयुक्त रूप से घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) शुरू किया था।

    उन्होंने बताया कि मुठभेड़ उस समय हुई, जब सुरक्षा बल एक विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ रहे थे। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर अबरार मारा गया है। वह पाकिस्तान का रहने वाला है और उसके पास से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है।

    इससे पहले पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया था कि कई हत्याओं में शामिल लश्कर के शीर्ष कमांडर नदीम अबरार को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय निवासी रियाज अहमद ने बताया कि अभियान पूरा हो गया है और सुरक्षा बलों को इलाके से हट गए हैं। उन्होंने बताया कि एक घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

    • आतंकियों के तलाश के लिए सेना ने मालरू में चलाया था घेराबंदी और तलाशी अभियान
    • विशेष क्षेत्र की ओर बढ़ते वक्त हुई मुठभेड़
    • आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर अबरार ढेर कर दिया
    • पाकिस्तान का रहने वाला था आतंकी
    • हथियार और गोला बारूद बरामद

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।