Rajasthan Municipal Election Result 2026: राजस्थान निकाय चुनाव में BJP की शुरुआती बढ़त, 177 वार्डों के नतीजे घोषित

राज्य के 209 शहरी निकायों में हुए चुनाव के परिणाम अब धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहे हैं

Published On

Rajasthan Municipal Election Result 2026: जयपुर (सच कहूँ न्यूज़)। राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों की मतगणना सोमवार सुबह शुरू होने के साथ ही प्रदेश की स्थानीय राजनीति का रुख सामने आने लगा है। राज्य के 209 शहरी निकायों में हुए चुनाव के परिणाम अब धीरे-धीरे स्पष्ट हो रहे हैं। शुरुआती रुझानों और घोषित परिणामों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस के मुकाबले बढ़त बनाई है, जबकि निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी कई वार्डों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। मतगणना 14 सितंबर की सुबह 8 बजे शुरू हुई। अलग-अलग निकायों में मतगणना आगे बढ़ने के साथ वार्ड स्तर पर विजेता प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होती जा रही है। चुनाव परिणामों को राजस्थान की शहरी राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

177 वार्डों के नतीजे आए

शुरुआती तौर पर घोषित 177 वार्डों के परिणामों में BJP ने सबसे ज्यादा सीटें अपने नाम की हैं। BJP के खाते में 92 वार्ड आए हैं, जबकि कांग्रेस ने 58 वार्डों में जीत दर्ज की है। वहीं, 27 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपने-अपने वार्ड में जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। इन शुरुआती आंकड़ों से BJP को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है, हालांकि पूरी तस्वीर सभी वार्डों के परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

राजस्थान के इस निकाय चुनाव में बड़े पैमाने पर उम्मीदवारों ने किस्मत आजमाई है। कुल 10,167 वार्डों के लिए 38,889 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशियों के उतरने से कई वार्डों में मुकाबला त्रिकोणीय और बहुकोणीय रहा। राज्य में शहरी निकाय चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में कराया गया। पहला चरण 9 सितंबर और दूसरा चरण 11 सितंबर को आयोजित हुआ। पहले चरण में 162 शहरी निकायों में वोट डाले गए, जबकि दूसरे चरण में 147 निकायों को शामिल किया गया। दूसरे चरण में जयपुर नगर निगम समेत प्रदेश के कई प्रमुख शहरी क्षेत्रों में मतदान हुआ।

BJP-कांग्रेस के लिए स्थानीय स्तर पर अहम परीक्षा

निकाय चुनावों के परिणाम केवल वार्ड स्तर की जीत-हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इन्हें BJP और कांग्रेस के लिए स्थानीय राजनीतिक पकड़ के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है। आने वाले परिणाम यह तय करेंगे कि शहरों में किस दल को ज्यादा समर्थन मिला और किन इलाकों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने प्रमुख दलों का समीकरण बिगाड़ा। फिलहाल शुरुआती परिणामों में BJP आगे है, लेकिन मतगणना पूरी होने के बाद ही राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव की अंतिम तस्वीर सामने आएगी।

हनुमानगढ़ नगरपरिषद

वार्ड 1 से बजी बांसुरी, लेघा जीते
वार्ड 2 में निर्दलीय बड़सीवाल ने बजाई बांसुरी
वार्ड 3 में मनोज की पत्नी निर्दलीय निशा ने भी दिया साथ
वार्ड 4 में गुरदीप चहल की जीत से मजबूत हुआ हाथ का पंजा
वार्ड 5 कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच टाई
वार्ड 6 निर्दलीय वीरकमल बलराज ने बजाई बांसुरी
वार्ड 7 निर्दलीय सुमित रणवां की धुन पर मुग्ध हुए मतदाता
वार्ड 8 निर्दलीय सर्वजीत कौर विजयी
वार्ड 9  निर्दलीय मदन बाघला जीते
वार्ड 10 बीजेपी के परितोष ने खोला खाता
वार्ड 11 विधायक की पुत्री सोनू बंसल की जीत
वार्ड 12 निर्दलीय डॉ. देवीलाल वर्मा की जीत

नोहर नगर पालिका

वार्ड 1 — BJP
वार्ड 17 — BJP
वार्ड 18 — BJP
वार्ड 40 — BJP
वार्ड 19 — Congress
वार्ड 21 — Congress
वार्ड 34 — Congress
वार्ड 35 — Congress
वार्ड 39 — Congress
वार्ड 33 — BJP
वार्ड 36 — Congress
वार्ड 23 — BJP
वार्ड 22 — Congress
वार्ड 38 — BJP

संगरिया नगरपालिका चुनाव 2026

वार्ड 1 से 21 तक विजयी प्रत्याशियों की सूची
वार्ड संख्या 1 — नरेश कुमार
वार्ड संख्या 2 — रीना महंत
वार्ड संख्या 3 — सुधीर डाबला
वार्ड संख्या 4 — कुंता देवी
वार्ड संख्या 5 — निर्मला, पत्नी सूर्य प्रकाश वर्मा
वार्ड संख्या 6 — ओमप्रकाश स्वामी
वार्ड संख्या 7 — रोशनी प्रदीप बेनीवाल
वार्ड संख्या 8 — सुमन सोनी, धर्मपत्नी संजीव सोनी
वार्ड संख्या 9 — कृष्णा देवी, माता दौलतराम, नगरपालिका कर्मचारी
वार्ड संख्या 10 — अंकिता, पुत्री प्रेम मेहर
वार्ड संख्या 11 — सुनील किराड़, कांग्रेस पार्टी
वार्ड संख्या 12 — राजरानी, पत्नी जनकराज मेहरा
वार्ड संख्या 13 — दिव्या चौधरी, पत्नी अश्विनी पोटलिया
वार्ड संख्या 14 — सीमा गुप्ता
वार्ड संख्या 15 — ज्योति डोडा
वार्ड संख्या 16 — वेद धारणिया
वार्ड संख्या 17 — शमशेर
वार्ड संख्या 18 — मनीषा गोयल
वार्ड संख्या 19 — राजेश डोडा
वार्ड संख्या 20 — खुश्बू
वार्ड संख्या 21 — पवन सोनी

रावतसर निकाय चुनाव 2026 — 

वार्ड 1 से 7 तक कांग्रेस का दमदार प्रदर्शन, 5 सीटों पर जीत
वार्ड 2 में दर्शन महंत ने 411 वोटों से जीत दर्ज कर कांग्रेस का खाता खोला
वार्ड 3 में कृष्णलाल 227 वोटों से जीते, कांग्रेस ने बढ़त कायम रखी
वार्ड 4 में कांग्रेस के रणजीत ने 225 वोट लेकर मारी बाजी
वार्ड 5 में बड़ा उलटफेर, कांग्रेस प्रत्याशी विद्या देवी 111 वोटों से हारीं
विद्या देवी की हार को लेकर भीतरघात की चर्चा, जीत की उम्मीदों को लगा झटका
वार्ड 6 में कांग्रेस का परचम, सुखराम 313 वोट लेकर 111 वोटों से जीते
वार्ड 6 में निर्दलीय महेंद्र को मिले 202 वोट
वार्ड 1 से 7 तक कांग्रेस की 5 जीत, दो सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा
सात वार्डों के नतीजों में भाजपा का खाता नहीं खुला, सियासी खेमों में हलचल तेज

About The Author

Related Posts