लखनऊ में तेंदुए ने मचाया तांडव, दहशत में लोग, जानें क्या है मामला

Leopard created orgy in Lucknow sachkahoon

लखनऊ (एजेंसी)। राजधानी लखनऊ में घरों की छतों पर तेंदुआ के दिखने से इलाके में दहशत का माहौल है। लखनऊ में लोगों के घरों के छतों तक आकर आतंक फैलाने वाला तेंदुआ लापता है। अभी तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया है। वह किसी को नजर नहीं आया है। अब तेंदुआ अपने इलाके में लौट गया या फिर वो कहीं घात लगाकर शिकार की तलाश कर रहा है, यह नहीं पता। तेंदुआ लखनऊ के अलग-अलग इलाकों में घूमता दिखा है, इसलिए लोगों में ये डर भी है कि कहीं एक से ज्यादा तेंदुए तो लखनऊ में घुस नहीं गए?

कई लोगों को घायल कर चुका है तुंदुआ

इसका वीडियो भी वायरल हो गया है। लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में भी यह तेंदुआ देखा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दीवारों को फांदकर और छतों पर आसानी से छलांग लगाकर तेंदुआ पहुंच जा रहा है। बीते चार दिनों से राजधानी के कुछ इलाकों में तेंदुआ को देखा गया है।

कुछ जगहों पर तेंदुए के हमले करने की भी सूचना है, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। हालांकि, वायरल वीडियो पर डीएफओ रवि कुमार सिंह का कहना है कि यह वीडियो लखनऊ का नहीं लग रहा है। फिर भी इसकी जांच करवाई जा रही है। उधर, कुछ लोगों ने लखनऊ के राम राम बैंक चौराहे पर भी तेंदुए को देखने की जानकारी दी।

तेंदुए की वजह से लोग दहशत में

वन विभाग द्वारा इलाके में पिंजरा लाया गया है। इस वक्त आदिल नगर इलाके की गली में सन्नाटा पसरा हुआ है। तेंदुए की वजह से लोग दहशत में हैं। वन विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि अफवाह फैली हुई है। कोई कह रहा है यहां तेंदुआ देखा, कोई कह रहा है वहां तेंदुआ देखा लेकिन पिछले 50 घंटे से ज्यादा वक्त से तेंदुआ देखा नहीं क्या है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।