हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश अंतरिक्ष से ग...

    अंतरिक्ष से गुजरात में गिरा एलियन का सामान! पूज्य गुरू जी ने फिल्मों में पहले ही बता चुके हैं एलियन की मौजूदगी

    नई दिल्ली (एजेंसी)। एलियन के बारे में हर कोई जानने को लेकर उत्सुक रहता है। नासा के वैज्ञानिकों ने एलियन के बारे में पुष्टि की है। इस बीच आज हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं भारत के एक राज्य में एलियन का कुछ सामान मिलने की है। दरअसल, भारत के गुजरात के आनंद जिले में भालेज के निकट तीन गांवों दगजीपुरा, खानकुवा और जितपुरा के निवासियों को गुरुवार शाम करीब 4 बजे एक जबरदस्त शोर सुनाई दी। स्थानीय लोग दौड़कर उस स्थान की ओर गये जहां से आवाज आयी थी। तभी उन्होंने सैटेलाइट का मलबा देखा। स्थानीय लोगों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार दोपहर में हुई।

    Aliens

    लोगों ने जोरदार धमाके की आवाज सुनी। बाद में आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन करने पर तीन अलग-अलग स्थानों पर सैटेलाइट के मलबे मिले। इस सामान की खबर लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई इन सामानों को देखकर हैरान है। वहीं विशेषज्ञों की एक टीम इन सामानों से जुड़े रहस्य से पर्दा हटाने में जुटी है। गौरतलब हैं कि एलियंस के बारे में हमारे धर्मों के पवित्र ग्रन्थों में हजारों साल पहले लिखा हुआ है कि पृथ्वी के अलावा भी सैकड़ों अन्य ग्रहों पर जीवन है, जिसका उल्लेख पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने अपने सत्संगों में अनेक बार किया है।

    क्या है मामला

    गुजरात का आणंद जिला सुर्खियों में है। वजह है यहां के तीन स्थानों में आसमान से ‘गोले’ जैसी किसी रहस्यमयी चीज का गिरना। आसमान से ‘गोले’ के आकार की ये चीज एलियन की बताई जा रही हैं। क्योंकि ये किसी दूसरे ही गृह की लग रही हैं। सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे ‘एलियन के गोले’ बताया है। फिलहाल जिला प्रशासन ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी के विशेषज्ञों को जांच सौंप दी है।

    वैज्ञानिक पहले भी दावा कर चुके हैं

    कई वर्षों से एलियंस के अस्तित्व पर शोध चल रहा है। वैज्ञानिक इस बात के प्रमण तलाशने में जुटे हुए हैं कि आखिर एलियन होते हैं या नहीं? बीते कई दिनों से अमेरिकी सन्य आॅफिसर्स लगातार इस बात का खुलासा कर रहे हैं कि अमेरिका एलियंस को लेकर कई बातें छिपा रहा है। लेकिन अब नासा ने एलियंस को लेकर एक सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। नासा ने कहा कि बीते कुछ समय से उन्हें कुछ रहस्यमई रेडियो सिग्नलस मिल रहे हैं। ये अभी तक के रिकॉर्ड किए सबसे तेज आवाजें हैं। यूएस स्पेस एजेंसी के अनुसार, ये आवाजें 5 अलग गैलेक्सी से आ रही हैं। अब तक अंतरिक्ष से रिकॉर्ड की गई आवाजों में से ये सबसे तेज आवाजें हैं। इन्हें ट्रेस कर नासा के वैज्ञानिक अब डिकोड करने में जुट गए हैं। जिन गैलेक्सी से एस्ट्रोनॉमर्स ने ये आवाजें रिकॉर्ड की है, उनकी खोज पिछले साल की गई थी। इन्हें मैगनेटर्स नाम भी दिया गया था। इनके मैग्नेटिक फील्ड काफी स्ट्रांग होते हैं। इन्हीं से एस्ट्रोनॉमर्स को तेज आवाजें आ रही है।

    एलियंस की हो सकती हैं आवाजें

    एस्ट्रोनॉमर्स का दावा है कि ये आवाजें एलियंस की हो सकती हैं। इसे लेकर एस्ट्रोनॉमर्स ने जांच शुरू कर दी है। इन आवाजों ने टीम में उत्साह भर दिया है। अगर आवाजें एलियंस की हैं तो वो पृथ्वी से संपर्क करना चाह रहे हैं। वैसे भी पिछले कुछ समय से अमेरिका एलियंस और यूएफओ के मामलों को लेकर दुनिया के निशाने पर है। अमेरिका पर आरोप लगाया जा रहा है कि वो दुनिया दूसरे ग्रह के रहने वाले लोगों के बारे में झूठ बोल रहा है। अब इन आवाजों के खुलासे के बाद जल्द ही कोई बड़ी बात सामने आ सकती है।

    यह भी पढ़े – पृथ्वी पर एलियंस ने दी थी दस्तक!

    यह भी पढ़े – क्या सच में एलियंस धरती पर कर सकते हैं तबाही, वैज्ञानिक लोएब ने किया खुलासा

    यह भी पढ़े – क्या सच में एलियंस हैं? जानें नासा के वैज्ञानिकों की जुबानी

    यह भी देखे – डॉ. एमएसजी ने भी बनाई हैं एलियंस पर फिल्म

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here