शहीद दिनेश स्वामी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Martyr Dinesh Swami

करीब एक पखवाड़े से थी तबीयत खराब, दिल्ली में ली अंतिम सांस

नोहर (सच कहूँ न्यूज)। मंगलवार को शहीद हुए सेना के जवान दिनेश कुमार स्वामी का उनके पैतृक गांव पांडुसर में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए पांडुसर के अलावा आस-पास गांवों से भी लोग पहुंचे। जनप्रतिनिधियों एवं सेना, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शहीद दिनेश कुमार स्वामी की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर मां भारती के लाल को सैल्यूट दिया। गौरतलब है कि करीब 20 वर्षीय दिनेश कुमार लगभग डेढ साल पहले ही देशसेवा के जज्बे के साथ सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती श्रीनगर के कुलगांव में थी। करीब एक पखवाड़े पूर्व अचानक उनकी तबीयत बिगड़ जानें पर उन्हे पहले श्रीनगर और वहां से मिल्ट्री हॉस्पिटल दिल्ली में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

लेकिन उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आती रही। इसके चलते मंलवार को उन्होनें अंतिम सांस ली। अपने लाडले सपूत के शहीद होने की सूचना से घर में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी। बुधवार को गांव पांडुसर की श्मशान भूमि में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व तिरंगा यात्रा के साथ युवाओं ने उनकी अंतिम यात्रा की अगुवानी की। जब तक सूरज चांद रहेगा दिनेश स्वामी का नाम रहेगा, भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से गांव का आसमान गुंज उठा।

अंतिम संस्कार से पहले विधायक अमित चाचाण, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढ़िल, सदस्य मंगेज चौधरी, तहसीलदार जयकिशन मीणा, पूर्व सरपंच दारासिंह सहारण, पूर्व जिला परिषद सदस्य बेगराज राठी, सरपंच प्रतिनिधि सुरेश स्वामी, पूर्व सरपंच महावीर स्वामी, इंद्र कड़वासरा, कामरेड नियामत अली, मोहन सुथार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने शहीद की पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सेना के जवानों ने शहीद के सम्मान में हवाई फायर किये।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।