धनोरी में प्रदेश स्तरीय संत धन्ना भगत की जयंती पर पहुंचे उपराष्ट्रपति व मुख्यमंत्री

Manohar Lal

गाँव धनोरी मे बनेगा महिला कॉलेज

  • जींद में मेडिकल कॉलेज का नाम धन्ना भगत के नाम पर होगा

जींद/कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन) रविवार का दिन जींद व कैथल जिले के गाँव धनोरी गाँव के लिए ऐतिहासिक रहा क्योकि इस दिन सन्त धन्ना भगत की जयंती के अवसर पर (Manohar Lal) पहली बार प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम गाँव धनोरी मे सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड को हरियाणा की शान पगड़ी पहनाकर स्वागत उनका स्वागत किया। वही ओमप्रकाश धनखड़ ने धन्ना भगत की प्रतिमा देकर उपराष्ट्रपति का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:– राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू का हिसार दौरा कल, सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

संत धन्ना भगत जयंती समारोह में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि संतों ने सदैव बुराइयों के विरूद्ध लड़ाई लड़ी और समाज को दिशा दी। संतों और महापुरुषों ने लोगों को जागरूक किया और समय पड़ने पर हथियार भी उठाए। उन्होंने कहा कि धन्ना भगत के विषय में पुस्तकों में पढ़ाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने संतों और महापुरुषों के विचारों को जन जन तक पहुंचाने के लिए योजना बनाई है। सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चलाया जिसकी बदौलत आज लड़का लड़की का अनुपात 1000/923 है।

Manohar Lal

200 साल तक राज करने वाले अंग्रेजो को पछाड़ा – उपराष्ट्रपति

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कार्यक्रम में लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र बहुत ही मजबूत है। जिसकी पूरा संसार सराहना (Manohar Lal) करता है। हमारा देश बदल रहा है। आज दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत 5वे स्थान पर पहुंच चुका है। इस स्थान पर पहुंचने के लिए हमने 200 वर्षो तक हमारे ऊपर राज करने वाले अंग्रेजो को हमने पछाड़ा है, ये कोई छोटी बात नही है। इसमें भारत के किसान और मजदूरों का सराहनीय योगदान रहा है। इस दशक के अंत तक भारत विश्व की तीसरी महाशक्ति होगा।

मेडिकल कॉलेज का नाम धन्ना भगत के नाम पर होगा

मुख्यमंत्री ने मंच से एलान किया कि जींद के हैबतपुर मैडिकल कॉलेज का नाम संत शिरोमणि धन्ना भगत के नाम पर होगा। इसके अलावा गांव धनौरी में महिला कॉलेज बनाया जाएगा, पीने के पानी की सप्लाई भाखड़ा नहर से होगी। वहीं सीवरेज और पानी की व्यवस्था की जाएगी।

धनोरी गौशाला को दिए 21 लाख

श्री मनोहर लाल ने कहा कि गांव में एक सामुदायिक केंद्र और पुस्तकालय बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने गांव के विकास व अनाज मंडी के विकास के लिए 7 करोड़ रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही धनौरी की गौशाला के लिए 21 लाख रुपए देने का एलान भी सीएम ने किया। धनौरी में धन्ना भगत की प्रतिमा लगवाई जाएगी। घन्ना भगत मंदिर में लंगर हॉल बनाया जाएगा और धन्ना भगत तालाब की दीवार बनाई जाएगी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ओम प्रकाश धनखड़ जी, जयंती समारोह के संयोजक सुभाष बराला जी, नरवाना विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, जींद विधायक कृष्ण मिड्डा सहित प्रदेश के सभी मंत्री सांसद एवं अन्य विधायक गण मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।