हमसे जुड़े

Follow us

26.6 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी आतंकवादियों न...

    आतंकवादियों ने जारी किया बारामूला हमले का वीडियो

    Baramulla Attack

    श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के उत्तरी कश्मीर जिले बारामूला में सोमवार तड़के हुए हमले की आतंकवादियों ने शुक्रवार को वीडियो जारी किया है। पुलिस ने हालांकि कहा कि यह घाटी में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए किया गया और सुरक्षा बलों ने वीडियो में शामिल एक कमाण्डर समेत चार कमांडरों को 72 घंटों के भीतर ढेर कर दिया था। आतंकवादियों की तरफ से सोशल मीडिया पर डाली गयी वीडियो में आतंकवादी, सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करते दिखाई दे रहे है और माना जा रहा है कि यह वीडियो हमले में शामिल एक आतंकवादी ने ही बनाया है।

    वीडियो को लेकर कश्मीर ज़ोन पुलिस ने ट्वीट कर कहा, “इस वीडियो के जरिए आतंकवादी, आतंकवाद को बढ़ावा देना चाहते है लेकिन वे ऐसे करने में कभी सफल नहीं होंगे। हमने वीडियो में दिखाई दे रहे चार शीर्ष कमांडर सज्जाद, हैदर, तैमूर खान और अबू उस्मान को जवाबी कार्रवाई में 72 घंटों के भीतर मार गिराया।” उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार तड़के केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल नाका पर हमले में दो जवान और एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) शहीद हो गये जबकि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में लश्कर ए तैयबा का शीर्ष कमांडर सज्जाद समेत दो आतंकवादी भी मारे गये थे।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।