राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने खेली होली, खुद बरसाए पुष्प

Narendra-Kashyap
  • होली, बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व: नरेंद्र कश्यप
  • होली मिलन में उमड़ा जनसैलाब,एकता का दिया सन्देश
  • राज्य मंत्री ने की घोषणा,बोले,5 अप्रेल को ऐतिहासिक होगा महर्षि कश्यप जन्म महाकुंभ
  •  देश में पीएम मोदी और प्रदेश में योगी सरकार के आशीर्वाद से शांति और सौहार्द से मनाए जा रहे सभी त्योहार

गाजियाबाद(सच कहूँ /रविन्द्र सिंह )। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप के द्वारा गाजियाबाद राजनगर एक्सटेंसन स्थित माउंट ग्रीन फार्म हाउस में भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में गाजियाबाद सहित प्रदेश के अनेकों जिलों एवं कई प्रदेशों से भारी जन सैलाब उमड़ा। होली मिलन समारोह एक बड़ी रैली में तब्दील हो गया। जन समूह की उवस्थिति से अंदाजा लगाया जा सकता है कि नरेंद्र कुमार कश्यप की लोकप्रियता राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिष्ठित हुई है। इस अवसर पर आए अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। नरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि होली एक ऐसा राष्ट्रीय पर्व है जो हम सब को एक दूसरे को मिलाने का अवसर देता है।

होली का त्यौहार बुराइयों को समाप्त करके अच्छाइयों पर चलने के लिए प्रेरित करता है और समाज को एकजुट करके राष्ट्र में प्रेम व्यवहार के लिए एक बेहतर वातावरण निर्मित करता है । और करोना काल के बाद यह अवसर पीएम मोदी की देन है जो आज हम एक साथ त्योहार मना रहे है। प्रदेश में योगी जी के आशीर्वाद से सभी त्योहार मनाए जा रहे है। धर्म की स्थापना के लिए अच्छी सरकार का होना जरूरी है। राज्य मंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने घोषणा करते कहा कि इस वर्ष 5 अप्रैल 2023 को महर्षि कश्यप जन्म महाकुंभ ऐतिहासिक होगा । उन्होंने कहा कि यह आयोजन गाजियाबाद के घंटाघर रामलीला मैदान में किया जाना सुनिश्चित हुआ है। महर्षि कश्यप जन्म महाकुंभ में देश एवं प्रदेश सरकार के बड़े नेताओं का आगमन भी हो सकता है ।

यह बात भी है कि अनेकों वर्षों से नरेंद्र कुमार कश्यप राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश गाजियाबाद में महर्षि कश्यप जन्म महाकुंभ के माध्यम से बड़े -बड़े आयोजनों करके अपनी आस्थाओं का प्रदर्शन एवं सामाजिक राजनैतिक सामर्थ्य का एहसास कराते रहे हैं । लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार बनने के उपरांत वह ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद उनके नेतृत्व में यह पहला भगवान महर्षि कश्यप जी का जन्म महाकुंभ होगा जिसमें लगभग पचास हजार श्रद्धालुओं ,समर्थकों के आने की घोषणा की गई है।

समारोह में नरेंद्र कुमार कश्यप स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा उत्तर प्रदेश ने समारोह में आए हुए सभी समर्थकों ,वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर , उनके ऊपर खुद अपने कर कमलों से पुष्प वर्षा करके सभी का अभिनंदन चंदन करके,फूल की होली खेलकर एक नया संदेश दिया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा महापौर आशा शर्मा विधायक अतुल गर्ग राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने भी आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने सभी अतिथियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश सहित हरियाणा दिल्ली उत्तराखंड आदि प्रदेश के कश्यप निषाद संगठन के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।और ऐतिहासिक होली मिलन समारोह का आनंद उठाया।

यह रहे मौजूद

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा,गाजियाबाद शहर विधायक अतुलत गर्ग, निर्बर्तमान मेयर आशा शर्मा,महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,पार्टी के वरिष्ठ नेता जगदीश साधना, बलदेव राज शर्मा , एसपी सिंह ,गोपाल अग्रवाल, सौरभ जायसवाल, रामकुमार कश्यप, सुनीत कश्यप ,सिद्धार्थ कश्यप, नितिन त्यागी ,उमाशंकर शर्मा ,अनिल अग्रवाल, सांवरिया सुधीर गोयल,मनोज नागर, करणवीर कश्यप, मोनू ,विपिन ,मोहन गर्ग, सुभाष छाबड़ा,अतुल जैन, सागर कश्यप,विजय धामा, डॉक्टर जी एस कश्यप, राजकुमार कश्यप वेद प्रकाश कश्यप,राजवीर कश्यप,राजेंद्र मित्तल मेहंदी वाले ,मनोज गोयल, पार्षद राजेंद्र तितोरिया, सुनील यादव, सुरेंद्र सेन, मनोज यादव ,उदित मोहन गर्ग ,आशुतोष शर्मा, अविरल गर्ग ,कौशल शर्मा आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और कश्यप समाज के गमान्य लोग,शहर के गन्ममान्य लोग होली मिलन समारोह में मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।