हरियाणा में मंत्रियों के विभाग बदले: विज के दो विभाग घटे, कंवरपाल बने और पावरफुल

Manohar Lal sachkahoon

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा में विभागों के पुनर्गठन के बाद मंत्रियों के मंत्रालय में फेरबदल किया गया। जिसकी सूचना सरकार द्वारा मंगलवार को दी गई। वही दुवर्यव्हार के मामले में घिरे मंत्री संदीप सिंह के पास अब केवल छपाई और स्टेशनरी विभाग बचा है। पहले वे खेल मंत्री थे। मगर अब खेल विभाग सीएम के पास रहेगा। गृह और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी अनिल विज के पास रहेगी। विज के पास चार विभाग बचे हैं, इससे पहले उनके पास छह विभाग थे।

यह भी पढ़ें:– जानें, गन्ने की फसल कितने दिन में तैयार होती है | Ganne ki kheti

सीएम मनोहर लाल के पास सर्वाधिक 14 विभाग होंगे। शिक्षा विभाग समेत पांच विभाग कंवरपाल के पास हैं। कंवर पाल सबसे पावरफुल मंत्री होंगे। वहीं डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के पास सात विभागों की जिम्मेदारी होगी। इससे पहले नौ विभागों की जिम्मेदारी थी। अब सीएम और डिप्टी सीएम के बाद सबसे अधिक विभाग कंवरपाल के पास हैं।

कौन सा मंत्रालय किसके पास

मुख्यमंत्री मनोहर लाल

वित्त, संस्थागत वित्त और ऋण नियंत्रण, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग और अर्बन एस्टेट, सिंचाई और जल संसाधन, योजना, न्याय प्रशासन, वास्तुकला, सामान्य प्रशासन, आपराधिक जांच, कार्मिक और प्रशिक्षण राजभवन मामले, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा), युवा अधिकारिता और उद्यमिता, सूचना, जनसंपर्क, भाषा और संस्कृति, खेल, कोई भी विभाग जो विशेष रूप से किसी मंत्री को आवंटित नहीं किया गया हो।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला

राजस्व और आपदा प्रबंधन, उत्पाद शुल्क और कराधान, उद्योग और वाणिज्य, लोक निर्माण (बी एंड आर), खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले, नागरिक उड्डयन, पुनर्वास,

अनिल विज

गृह, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान, आयुष, कंवरपाल, विद्यालय शिक्षा, संसदीय कार्य, सत्कार, पर्यावरण, वन और वन्यजीव, विरासत और पर्यटन

मूल चंद शर्मा

यातायात, खान और भूविज्ञान, चुनाव, उच्च शिक्षा, रणजीत सिंह चौटाला, ऊर्जा, जेल, जेपी दलाल, कृषि और किसान कल्याण, पशुपालन और डेयरी, मत्स्य पालन, कानून और विधायी

बनवारी लाल

सहयोग, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, कमल गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय, आवास

देवेंद्र सिंह बबली

विकास और पंचायत

ओमप्रकाश यादव (राज्य मंत्री)

सैनिक और अर्ध सैनिक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार)
सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग कल्याण और अंत्योदय (मुख्यमंत्री के साथ संलग्न)

कमलेश ढांडा (राज्य मंत्री)

महिला बाल विकास (स्वतंत्र प्रभार), अभिलेखागार (स्वतंत्र प्रभार)

अनूप धानक

श्रम (स्वतंत्र प्रभार), राजस्व और आपदा प्रबंधन (उप मुख्यमंत्री के साथ संलग्न), उद्योग और वाणिज्य (उपमुख्यमंत्री के साथ संलग्न), खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले (उपमुख्यमंत्री के साथ संलग्न)

संदीप सिंह

छपाई और स्टेशनरी (स्वतंत्र प्रभार)

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।