नष्ट हुई फसलों के मुआवजे की  मांग को लेकर गरजे किसान

सर्वे कराकर किसान की फसलों का मुआवजा दे सरकार: बिजेंद्र सिंह

  •  फसलों पर वर्षा,तूफ़ान,ओलावृष्टि से बर्बाद हुआ किसान: ओमपाल सिंह
  • किसान की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर करें प्रशासन: जय कुमार मालिक 
  • किसानों की मांग ;बारिश,ओले और वर्षा से बर्बाद हुई फसलों के सर्वे के दौरान अधिकारी किसान को साथ रखे:भाकियू

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)।  तहसील मोदीनगर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत का आयोजन हुआ। भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय  सचिव चौधरी ओमपाल सिंह, जिला प्रभारी जय कुमार मलिक के नेतृत्व में क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा हुई। (Ghaziabad) किसान पंचायत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय  सचिव  ओमपाल सिंह  ने कहा कि सरकार और प्रशासन किसानों का शोषण न करे।  किसान वैसे ही बेमौसम बरसात,तूफान  और ओलावृष्टि से बर्बाद हो चुका है। किसान की बर्बाद हुई फसल का सर्वे (आंकलन) भी अधिकारी ठीक से नहीं कर रहे है।

यह भी पढ़ें:– कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए राहुल के समर्थन में अडानी पर दागे कई सवाल

उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि सर्वे (आंकलन )करने वाली टीम के साथ किसान भी खेत में मौजूद होना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि अधिकारी के साथ बर्बाद हुई फसलों का सर्वे (आंकलन) करते समय अपने खेत पर किसान साथ रहे। कहा कि  सरकार किसान की तरफ ध्यान दें और मायूस किसान को  राहत देने का काम करे। भाकियू जिलाध्यक्ष बिजेंद्र  सिंह ने कहा कि जल्दी दोबारा सर्वे कराकर  किसान की बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा देकर सरकार किसान को राहत प्रदान करे। उन्होंने जिला  प्रशासन के अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसान की समस्याओं का  समय से निपटारा किया जाए वरना क्षेत्र का किसान आंदोलन के मजबूर होगा।

जिला प्रभारी जय कुमार मलिक ने कहा  प्रशासन  किसान की समस्याओं को लेकर  गंभीर नहीं है। हर बार समाधान दिवस पर अधिकारियों को किसान की समस्याओं से अवगत कराया जाता है। उसके बावजूद भी उन समस्याओं का अगले समाधान दिवस तक भी निस्तारण नहीं हो पाता है। अधिकारी अपना नजरिया  बदले और किसान की समस्याओं का  प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित  करने का काम करे। कहा कि आज किसान दोहरी मार झेल रहा है। सरकार की गलत नीतियों  और ऊपर से भगवान की मार  ने किसान को बर्बाद कर दिया है। किसान को परेशान न किया जाए उसकी समस्याओं का समय से निपटारा किया जाए।

पंचायत के बाद भाकियू ने ये रखी मांग

पंचायत के उपरान्त  किसानों ने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम मोदीनगर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने कहा सर्वे के दौरान किसान साथ हो, वर्षा, तूफ़ान, ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसल गेहूं, आलू, सरसों के मुआवजे की मांग, गांव के जर्जर तार, ट्रांसफार्मर, खराब रास्तों,  बकाया गन्ना मूल्य भुगतान,  आवारा पशुओं से किसानों की फसल को  बचाया जाए,  पशुओं को पकड़कर गौशाला भिजवाया जाए, प्रशासन  आवारा पशुओं से  फसलों का  जो नुकसान हो रहा है उसका मुआवजा दिया जाए, कुछ किसानों को किसान निधि नहीं मिल रही है उसे समय से दिलाया जाए आदि समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर भाकियू ने एसडीएम मोदीनगर को तहसील परिषर में आयोजित समाधान दिवस में ज्ञापन सौंपा।

ये भाकियू पदाधिकारी रहे  मौजूद

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष वेदपाल मुखिया, तहसील अध्यक्ष ब्रह्मपाल सिंह (दुहाई), कुलवीर सिंह गुलिया (मोदीनगर), उमेश शर्मा,भाकियू के राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह, बिजेंद्र सिंह,जिला प्रभारी जय कुमार मलिक, मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह, राजू (अमराला),  नीरज प्रजापति, इंद्रजीत सिंह, रविंद्र (दौरालिया),राजकुमार (करनावल), मनोज त्यागी, मोजी राम (रजापुर वाले)  आदि भाकियू पदाधिकारी और क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।