हमसे जुड़े

Follow us

27 C
Chandigarh
Wednesday, April 22, 2026
More
    Home खेल मोनू ने राजस्...

    मोनू ने राजस्थान की टीम में बनाई जगह

    Monu Built A team Of Rajasthan

    श्री गुरूसरमोडिया के शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का छात्र है मोनू

    गोलूवाला (सुरेन्द्र गुम्बर/सच कहूँ न्यूज)। फुटबाल के हब के रूप में विख्यात ग्रामीण अंचल पावन पिस्तानगरी श्रीगुरूसर मोडिया में स्थित शाह (Monu Built A team Of Rajasthan) सतनाम जी बॉयज स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्र मोनू को 10 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने जा रही अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए राजस्थान की टीम में चयनित किया गया है। इस टूर्नामेंट के लिए फाइनल टीम की घोषणा गत 1 व 2 दिसंबर को लूणकरणसर (बीकानेर) में आयोजित ट्रायल में की गई थी। राज्यस्तर पर उपविजेता टीम के सदस्य रहे मोनू के बेहतरीन प्रदर्शन के कारण ही उसका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

    मोनू को इसी वर्ष दिल्ली डायनामेज (इंडियन लीग) अंडर-15 टीम में भी शामिल किया गया है

    इससे पूर्व 2015 में भी राजस्थान टीम मोनू की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी हैं। वहीं यह होनहार खिलाड़ी गत वर्ष सुब्रोतो मुखर्जी कप इंटरनेशनल में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। इधर मोनू को इसी वर्ष दिल्ली डायनामेज (इंडियन लीग) अंडर-15 टीम में भी शामिल किया गया है। मोनू ने अपनी इन उपलब्धियों का श्रेय कोच संत डॉ. एमएसजी द्वारा बताई गई खेल बारीकियों को दिया है जिनको अपने अभ्यास में शामिल करने पर ही इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकी है। खेल इंचार्ज चरणजीत सिंह, प्रिंसिपल नरोत्तम दास व सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक रूपसिंह ने छात्र को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामनाओं सहित उज्जवल भविष्य की कामना की है।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो।