देश में पिछले 24 घंटे में 13 हजार से अधिक मामले

Coronavirus

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस महामारी के 13,166 नये मामले सामने आये हैं और इसी के साथ कुल मामलों की संख्या चार करोड़ 28 लाख 94 हजार 345 हो गयी है। इसी दौरान सक्रिय मामले 14,124 कम होकर एक लाख 34 हजार 235 हो गई है। इसी दौरान 26,988 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिन्हें शामिल करते हुये अब तक स्वस्थ हो चुके मरीजों की संख्या चार करोड़ 22 लाख 46 हजार 884 हो गयी है। गुरुवार मध्य रात्रि तक कोरोना से 302 लोगों की मौत हुयी है और इसी के साथ कुल मिलाकर अब तक पांच लाख 13 हजार 226 हो गयी है। ये सभी आंकड़े शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जारी किये हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 32,04,426 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 176 करोड़ 86 लाख 89 हजार 266 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

देश में अभी सक्रिय मामलों की दर 0.31 फीसदी है जबकि स्वस्थ होने की दर 98.49 प्रतिशत है। वहीं मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत पर टिकी है। केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 5679 की कमी आने के बाद इनकी संख्या घटकर 42473 रह गयी। वहीं 9531 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 6380561 हो गयी है, जबकि 52 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 64803 हो गया है। महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है, जहां इस अवधि में सक्रिय मामले 1353 घटकर 14242 रह गये। इस दौरान राज्य में 2516 लोग स्वस्थ हुये, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 7704733 हो गयी। इस महामारी से 19 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143675 हो गया।

वहीं, तमिलनाडु में इस दौरान सक्रिय मामले 1342 घटकर 9440 रह गये हैं। वहीं 1913 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 3400144 हो गयी है, जबकि चार व्यक्ति की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37997 हो गया है। इसके अलावा कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या 1123 घटकर 8292 रह गयी है। इस दौरान 1692 मरीजों के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3891110 हो गयी है। वहीं 19 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 39885 पर पहुंच गया है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।