हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More

    विश्व में सवा तीन करोड़ से अधिक कोरोना संक्रमित, करीब 10 लाख की मौत

    Coronavirus in America

    वाशिंगटन/रियो डि जेनेरो/नयी दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) से विश्वभर में संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या सवा तीन करोड़ से अधिक हो गई है जबकि इस बीमारी से करीब 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना से विश्वभर में अब तक 3,29,94,213 लोग प्रभावित है। वही 9,96,682 लोगों की इससे मौत हो चुकी है। वैश्विक महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 71.14 लाख से अधिक हो गयी है और अब तक 2.04 लाख से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

    रूस में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 11.46 लाख

    भारत में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 82,170 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 60,74,702 पर पहुंच गया। इसी अवधि में 1,039 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 95,542 हो गयी है। ब्राजील में अब तक लगभग 47.32 लाख से अधिक लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 1.41 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

    रूस में कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 11.46 लाख हो गई हैं तथा 20,239 लोगों ने जान गंवाई है। कोलंबिया ने कोरोना से प्रभावित होने के मामले में पेरू के पीछे छोड़ दिया है। यहां पर इस जानलेवा विषाणु से अब तक 8.13 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं तथा 25,488 लोगों ने जान गंवाई है। पेरू में कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यह कोरोना से संक्रमित होने के मामले में वह छठे स्थान पर पहुंच गया है। यहां इस वायरस से अब तक 8.42 लाखलोग संक्रमित हुए हैं और 32,142 लोगों की मौत हो चुकी है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।